लाइव न्यूज़ :

'मुंबई पुलिस से कराई जाए हाथरस कांड की जांच', शिवसेना विधायक ने उठाई मांग, सुशांत सिंह राजपूत मामले का दिया उदहारण

By स्वाति सिंह | Updated: October 3, 2020 09:00 IST

प्रताप सरनाईक ने कहा कि जिस तरह से यूपी पुलिस ने पीड़िता के शव को एक ही रात में बिना परिवार की मौजूदगी में जला दिया, उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इसलिए महाराष्ट्र में भी एक केस दर्ज होना चाहिए

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना के विधायक ने मांग की है कि हाथरस कांड की जांच मुंबई पुलिस से कराई जाएइस जांच के लिए मुंबई में भी एक मामला सीआरपीसी 154 के तहत दर्ज किया जाए

मुंबई: उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए कथित बलात्कार मामले पर सियासत तेज हो गई है। इसी बीच शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख से मांग की है कि हाथरस कांड की जांच मुंबई पुलिस से कराई जाए। इस जांच के लिए मुंबई में भी एक मामला सीआरपीसी 154 के तहत दर्ज किया जाए।

प्रताप सरनाईक ने कहा कि जिस तरह से यूपी पुलिस ने पीड़िता के शव को एक ही रात में बिना परिवार की मौजूदगी में जला दिया, उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इसलिए महाराष्ट्र में भी एक केस दर्ज होना चाहिए और मुंबई पुलिस यूपी में जाकर इस मामले की तह तक जांच करे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सुशांत सिंह राजपूत के मामले में बिहार पुलिस ने अपने राज्य में मामला दर्ज किया था। यह मामला भी उसी तरह से मुंबई में दर्ज किया जाना चाहिए। भविष्य में अगर यह मामला जांच के लिए सीबीआई को भी सौंपा जाए तो हमें कोई दिक्कत नहीं है।

हाथरस घटना को लेकर दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन

बता दें कि हाथरस में 19 वर्षीय दलित लड़की से कथित सामूहिक बलात्कार की घटना और इसके प्रति उत्तर प्रदेश सरकार के रवैये के खिलाफ यहां शुक्रवार शाम एक बड़ा प्रदर्शन हुआ। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित राजनीतिक दलों के नेता, नागरिक संगठन के कार्यकर्ता, छात्र और महिलाएं काफी संख्या में जंतर मंतर पर जुटे। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के लिये मामला दर्ज किया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''प्रदर्शनकारियों ने कोविड-19 के मद्देनजर लागू धारा 144 और अन्य पाबंदियों का उल्लंघन किया, जिसके लिये उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और महामारी अधिनियम तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के तहत संसद मार्ग थाने में मामला दर्ज किया गया है।'' 

टॅग्स :शिव सेनाउत्तर प्रदेशमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है