लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: 'मराठी मेरी मां, उत्तर भारत मौसी', वाले बयान पर विवाद, सत्तारूढ़ शिवसेना के विधायक ने मांगी माफी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2025 10:38 IST

Maharashtra:सत्तारूढ़ शिवसेना के विधायक प्रकाश सुर्वे उस समय विवाद में फंस गए जब उन्होंने मराठी लोगों की तुलना मां से और उत्तर भारतीयों की तुलना अपनी मौसी से की। उन्होंने कहा कि अगर मां मर जाए तो यह स्वीकार्य है, लेकिन मौसी के मामले में ऐसा नहीं है।

Open in App

Maharashtra: सत्तारूढ़ शिवसेना के विधायक प्रकाश सुर्वे उस समय विवादों में घिर गए जब उन्होंने मराठी लोगों की तुलना ‘‘मां’’ और उत्तर भारतीयों की तुलना ‘‘अपनी मौसी’’ से की। उन्होंने कहा कि ‘‘अगर मां मर जाए तो यह स्वीकार्य है, लेकिन मौसी के मामले में ऐसा नहीं है।’’ इस टिप्पणी की विपक्षी दलों और मराठी संगठनों ने तीखी आलोचना की, जिसके बाद सुर्वे ने सोमवार को माफी मांगी। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा था, ‘‘मराठी मेरी मां है, लेकिन उत्तर भारत मेरी मौसी है। मां की मृत्यु हो जाए तो एक बार स्वीकार्य है, लेकिन मौसी को नहीं मरना चाहिए। क्योंकि मौसी हमसे ज्यादा प्यार करती हैं। मुझे अपनी मां से ज्यादा प्यार आप लोगों (उत्तर भारतीयों) से मिला है।’’

जब उनका बयान सोशल मीडिया पर सामने आया और शहर के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए, तो सुर्वे ने माफी मांगकर माहौल को शांत करने की कोशिश की। उन्होंने पत्रकारों के सामने हाथ जोड़कर कहा, ‘‘मराठी मेरी मां और मौसी दोनों हैं। ये शब्द अनजाने में निकल गए। अगर मेरे बयान से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं।’’

महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने विधायक का बचाव करते हुए कहा, ‘‘यह शब्द गलती से निकल गया और उन्होंने इसके लिए माफी मांग ली है। हालांकि, कुछ लोग उनके बयान का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ उठाने के लिए कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में, हमने मराठी भाषा की गरिमा को बनाए रखने के लिए निरंतर काम किया है, जिसे शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है।’’ सुर्वे की टिप्पणी पर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा), महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और मराठी एकीकरण समिति ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और मंगलवार को दहिसर में विरोध मार्च निकाला।

टॅग्स :Shiv Sena MLAMaharashtraMaharashtra BJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?