लाइव न्यूज़ :

शिवसेना नेता संजय राउत ने बाला साहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, कहा- बाला साहेब के लिए कुछ भी करेंगे, राज्य में बनेगी हमारी सरकार  

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 17, 2019 12:57 IST

बाला साहेब ठाकरे का निधन 17 नवंबर, 2012 को हो गया था। उन्होंने शिवसेना की स्थापना कर पार्टी को हिन्दुत्व की पर खड़ा किया।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना की स्थापना करने वाले बाला साहेब ठाकरे की आज रविवार को पुण्यतिथि है।इस बीच मुंबई के शिवाजी पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

शिवसेना की स्थापना करने वाले बाला साहेब ठाकरे की आज रविवार को पुण्यतिथि है। इस बीच मुंबई के शिवाजी पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें, बाला साहेब ठाकरे का निधन 17 नवंबर, 2012 को हो गया था। उन्होंने शिवसेना की स्थापना कर पार्टी को हिन्दुत्व की पर खड़ा किया।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, शिवसेना नेता संजय राउत और अरविंद सावंत बाला साहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्हें  श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हम बालासाहेब के लिए कुछ भी करेंगे, हमारी सरकार बनेगी। उद्धव जी ने बालासाहेब से जो वादा किया था कि एक दिन शिवसेना से मुख्यमंत्री होगा। आप जल्द ही देखेंगे कि महाराष्ट्र का सीएम शिवसेना का ही होगा। बता दें कि महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिवसेना का गठबंधन टूट चुका है। दोनों पार्टियां सीएम पद को लेकर अड़ी रहीं और कोई हल नहीं निकला। इसके बाद शिवसेना ने एनसीपी का रुख किया और दोनों ने मिलकर कांग्रेस से संपर्क साधा, लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल सका है। राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया।  आपको बता दें कि 288 सीटों सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 24 अक्टूबर घोषित हुआ था, जिसमें 105 सीटें जीतते हुए बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। राज्य के चुनाव में शिवसेना को 56 सीटें मिलीं। इसके अलावा राकांपा को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलीं। प्रदेश की 288 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिये 145 विधायकों का समर्थन जरूरी है। मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच जमकर खींचतान हुई और दोनों पार्टियों में तालमेल नहीं बन सका।  

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019संजय राउतशिव सेनामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतअमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष पर भारत की भूमिका क्या?, संजय राउत ने कहा- किससे डर रहे पीएम मोदी, हम आगे क्या करने जा रहे हैं?, वीडियो

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या बढ़कर 8537923 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में मतदान

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’