लाइव न्यूज़ :

देवेंद्र फड़नवीस ने बोला हमला, कहा- शिवसेना सरकार ने पहले से चल रही परियोजनाओं को रोकने के अलावा कुछ नहीं किया

By भाषा | Updated: December 10, 2019 22:03 IST

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने मंगलवार को शिवसेना नीत सरकार की आलोचना की।उन्होंने कहा कि पहले से चल रही परियोजनाओं को रोकने के अलावा सरकार ने कुछ नहीं किया।

भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने मंगलवार को शिवसेना नीत सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पहले से चल रही परियोजनाओं को रोकने के अलावा सरकार ने कुछ नहीं किया। यहाँ संवाददाताओं से उन्होंने कहा कि नागपुर में विधानसभा का आगामी सत्र केवल छह दिन ही चल पाएगा।

फड़नवीस ने कहा, “यह केवल औपचारिकता है क्योंकि कार्यवाही केवल छह दिन ही चलेगी।” उन्होंने शिवसेना सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, “हमने कहा था कि हम किसानों को राहत देने के मुद्दे पर सरकार का समर्थन करेंगे। लेकिन पिछले कुछ दिनों में पहले से चल रही परियोजनाओं को रोकने के सिवा सरकार ने कुछ नहीं किया है।”

मुख्यमंत्री बनने के कुछ दिन बाद ही उद्धव ठाकरे ने गोरेगांव उपनगर स्थित आरे कॉलोनी में मेट्रो कारशेड के निर्माण पर रोक लगा दी थी और पिछली भाजपा सरकार द्वारा स्वीकृत या शुरू की गई परियोजनाओं की समीक्षा करने का आदेश दिया था।

फड़नवीस ने पूछा, “इतने दिन बीत चुके हैं लेकिन विभागों का बंटवारा या कैबिनेट विस्तार नहीं हुआ है। ऐसे में विधानसभा में प्रश्न किससे पूछा जाएगा?” उन्होंने कहा कि भाजपा ने महा विकास अघाडी की सरकार से दो सप्ताह लंबा शीतकालीन सत्र चलाने को कहा था लेकिन हमारा अनुरोध अस्वीकार कर दिया गया। महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से प्रारंभ होगा। 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?