लाइव न्यूज़ :

मोदी कैबिनेट में शामिल शिवसेना ने BJP के सामने रखी दो बड़ी मांगें, अमित शाह के आगे खड़ी हुई चुनौती

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 6, 2019 09:21 IST

शिवसेना के नेता संजय राउत ने बताया है कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अमित शाह से नई लोकसभा में डिप्टी स्पीकर के पद को शिवसेना को देने की मांग उठाई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और नरेंद्र मोदी सरकार के सामने शिवसेना ने दो और बड़ी मांगें रख दी हैं। मोदी सरकार के कैबिनेट में शिवसेना के एकमात्र प्रतिनिधि अरविंद सावंत को बड़ी जिम्मेदारी देने पर जोर दिया है। संजय राउत का कहना है कि बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला है इससे हमें बेहद खुशी है, लेकिन सहयोगी दलों की ताकत का भी सम्मान करने की आवश्यकता है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और नरेंद्र मोदी सरकार के सामने शिवसेना ने दो और बड़ी मांगें रख दी हैं। उसने यह मांगें इस वजह से रखी हैं क्योंकि वह राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। अब ऐसे में बीजेपी अध्यक्ष के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है कि वह इससे कैसे निपटेगें?

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, शिवसेना के नेता संजय राउत ने बताया है कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अमित शाह से नई लोकसभा में डिप्टी स्पीकर के पद को शिवसेना को देने की मांग उठाई है। इसके अलावा मोदी सरकार के कैबिनेट में शिवसेना के एकमात्र प्रतिनिधि अरविंद सावंत को बड़ी जिम्मेदारी देने पर जोर दिया है। फिलहाल नई सरकार में सावंत हैवी इंडस्ट्रीज एंड पब्लिक एंटरप्राइजेज मिनिस्ट्री का जिम्मा सौंपा गया है।

संजय राउत का कहना है कि बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला है इससे हमें बेहद खुशी है, लेकिन सहयोगी दलों की ताकत का भी सम्मान करने की आवश्यकता है इसलिए केंद्रीय मंत्रिमंडल में यथोचित प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए। इसले लिए जल्द कैबिनेट में विस्तार करने की जरूरत है।  

बता दें कि शिवसेना के इस बार 18 सांसद हैं और वह मोदी सरकार में दूसरा सबसे बड़ा दल है। बीजेपी और शिवसेना के बीच आए दिन नोक-झोंक देखने को मिलती है। सरकार बनने के बाद दोनों के बीच फिर से विवाद सामने आने लगा है और अस्तित्व की लड़ाई देखाई देनी शुरू हो गई। 

वहीं, बीजेपी सरकार ने अपने एनडीए के सहयोगी दलों को मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए हर पार्टी से एक-एक मंत्री पद देने का ऑफर दिया था, लेकिन इस ऑफर को जेडीयू प्रमुख व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ठुकरा दिया था। नीतिश की मांग थी कि पार्टी से 16 सांसद होने की वजह से उन्हें एक से ज्यादा मंत्री पद दिए जाएं, जिसको बीजेपी ने सिरे से खारिज कर दिया। यही कारण है कि नीतीश की पार्टी का कोई भी सांसद मोदी कैबिनेट का हिस्सा नहीं है। 

टॅग्स :शिव सेनाअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह