लाइव न्यूज़ :

शिवसेना ने दिया बीजेपी को झटका, कहा- 2019 में अकेले लड़ेंगे लोकसभा और विधानसभा चुनाव

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 23, 2018 13:33 IST

चुनाव लड़ने का यह फैसला मंगलवार (23 जनवरी) को हुई शिवसेना की एक अहम बैठक में लिया गया है। अब घोषणा के बाद माना जा रहा है कि अगले लोकसभा चुनाव में दोनों दलो के रास्ते पूरी तरह से अलग हो जाएंगे।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिवसेना के बीच 20 साल की दोस्ती में खटास पड़ते दिखाई दे रही है। दरअसल, शिवसेना ने 2019  में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान कर दिया। यह फैसला मंगलवार (23 जनवरी) को हुई शिवसेना की एक अहम बैठक में लिया गया है। 

बता दें कि 2014 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौराना सीटों के बंटवारे को लेकर सामंजस्य नहीं बैठ सका था, जिसके बाद दोनों दल अलग हो गए थे और अलग ही चुनाव लड़ने का फैसला लिया था। इस चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और शिवसेना ने चुनाव के बाद बीजेपी से गठबंधन कर सरकार बनाई थी।

वहीं, अब शिवसेना का कहना है कि उसने बीजेपी से गठबंधन बनाए रखने के लिए हमेशा ही समझौता किया, लेकिन उसने हमें नीचा दिखाने की हर समय कोशिश की। अब शिवसेना गरिमा के साथ आगे बढ़ेगी।

इस दौरान शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम हिंदुत्व के चलते से हर राज्य में चुनाव लड़ेंगे। मैं आज यह दावा करता हूं। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और कहा कि वे खुद को पंत प्रधान कहते हैं और विदेशों की यात्रा करते हैं। 

उन्होंने पीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अहमदाबाद ले गए, लेकिन श्रीनगर के लाल चौक पर क्यों नहीं लेकर गए और श्रीनगर में रोड शो क्यों नहीं कर सके? अगर उन्होंने लाल चौक पर तिरंगा फहराया होता तो हम अपने प्रधानमंत्री के प्रति गर्व महसूस करते।

टॅग्स :शिव सेनाराष्ट्रीय रक्षा अकादमीबीजेपीलोकसभा संसद बिलविधानसभा चुनाव 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए