लाइव न्यूज़ :

Padma Awards 2021: शिंजो आबे सहित बालासुब्रमण्यम को पद्म विभूषण, इस साल किसी को भारत रत्न नहीं

By भाषा | Updated: January 26, 2021 09:17 IST

Padma Awards 2021: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत केशुभाई पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत राम विलास पासवान, दिवंगत तरुण गोगोई और सुमित्रा महाजन को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देतरुण गोगोई, केशुभाई पटेल सहित राम विलास पासवान और सुमित्रा महाजन को पद्म भूषण देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के लिए इस साल किसी नाम की घोषणा नहीं पद्म पुरस्कार विजेताओं में 29 महिलाएं, 16 लोगों को पद्म पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए हैं

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे और दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रमण्यम को सोमवार को इस साल का पद्म विभूषण पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

वहीं, असम के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत तरुण गोगोई तथा गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत केशुभाई पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत राम विलास पासवान और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का नाम पद्म भूषण पुरस्कार पाने वालों में शामिल है।

भारत रत्न इस साल किसी को नहीं

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के लिये किसी नाम की घोषणा नहीं की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति ने 119 पद्म पुरस्कार दिए जाने को मंजूरी दी है जिनमें सात पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्मश्री हैं।

पद्म पुरस्कार विजेताओं में 29 महिलाएं हैं। इनमें 10 लोग विदेशी, प्रवासी भारतीय, पीआईओ और ओसीआई तथा एक व्यक्ति ट्रांसजेंडर श्रेणी से हैं। इनमें 16 लोगों को पद्म पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए हैं।

कलाकार सुदर्शन साहू को पद्म विभूषण, प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र, धार्मिक नेता दिवंगत कल्बे सादिक और सामाजिक कार्यकर्ता तरलोचन सिंह को पद्म भूषण दिया गया है। पूर्व राज्यपाल दिवंगत मृदुला सिन्हा और पूर्व केंद्रीय मंत्री बिजोय चक्रवर्ती को पद्मश्री पुरस्कार मिला है।

कर्नाटक के प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ बी एम हेगड़े, भारतीय-अमेरिकी भौतिक विज्ञानी नरिन्दर सिंह कपानी (मरणोपरांत), इस्लामी विद्वान मौलाना वहीदुद्दीन और पुरातत्वविद बी बी लाल समेत सात लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।

पद्म भूषण से सम्मानित होने वाली हस्तियों की सूची में कर्नाटक की संगीतकार कृष्ण नायर शांता कुमारी चित्रा, कन्नड़ कवि तथा नाटक लेखक चंद्रशेखर कांबरा और उद्योगपति रजनीकांत देवीदास श्रॉफ का नाम शामिल हैं।

पद्म पुरस्कारों के लिए अमित शाह ने ट्वीट कर दी बधाई

पद्म श्री से सम्मानित की जाने वाली हस्तियों की सूची में बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्नल काजी सज्जाद अली जहीर, उत्तर प्रदेश के कलाकार गुलफाम अहमद , तमिलनाडु की बास्केटबॉल खिलाड़ी पी अनीता और पश्चिम बंगाल के साहित्यकार सुजित चट्टोपाध्याय का नाम शामिल है।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ''प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से सम्मानित की जाने वालीं सभी हस्तियों को बधाई। मोदी सरकार पद्म पुरस्कारों के जरिये आम लोगों के असाधारण कार्य को सम्मानित कर रही है। भगवान करे कि ये पुरस्कार विजेता इसी जुनून के साथ समाज और मानवता की सेवा करते रहें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :पद्म अवॉर्ड्सशिंजो अबेरामविलास पासवानसुमित्रा महाजनपद्म भूषणभारत रत्नपद्म श्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकाम के बोझ से अभिजात वर्ग की नींद उड़ी!, हर दिन 20 घंटे तक काम?

भारतबिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलों का बाजार गरम, लोजपा(रा) ने की चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग

भारतराम विलास पासवान को लेकर टिप्पणी, मंत्री अशोक चौधरी और भाई वीरेंद्र के बीच भिड़ंत, राजद विधायक बोले-क्यों नहीं मंत्रिमंडल विस्तार?

भारतराजद विधायकों के द्वारा स्वर्गीय रामविलास पासवान को बेचारा कहे जाने पर लोजप(रा) विधायकों का फुटा गुस्सा, विधानसभा में किया जमकर हंगामा

क्रिकेटVIDEO: रोहित शर्मा ने पद्म श्री अवॉर्ड मिलने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- अपने देश के लिए मैच और ट्रॉफी...

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?