लाइव न्यूज़ :

शिकारा महोत्सवः डल झील हुई रौशन, झालरों से सजीं शिकारे और हाउसबोट, पर्यटकों का जमावड़ा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 1, 2022 16:15 IST

कश्मीर संभाग के पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डा दिबाह खालिद ने कहा, इस बार होने जा रहे दो दिवसीय समारोह का मुख्य आकर्षण और थीम झील में तैरते शिकारे और हाउसबोटें होंगीं।

Open in App
ठळक मुद्देटूरिज्म विभाग डल झील में तैरते शिकारों और हाउसबोटों की खूबसूरती से दुनियाभर को अवगत करवाना चाहता है। यह फेस्टिवल दो दिनों तक चलेगा।

जम्मूः पिछले महीने केसर महोत्सव को भुनाने वाले टूरिज्म विभाग ने अब डल झील में दो दिवसीय फेस्टिवल की तैयारी शुरू कर दी है। टूरिज्म विभाग डल झील में तैरते शिकारों और हाउसबोटों की खूबसूरती से दुनियाभर को अवगत करवाना चाहता है। इसके लिए टूरिस्टों को पिछले सप्ताह से ही न्यौता दिया जा रहा है। इसका टैग लाइन ‘सर्दियों में भी कश्मीर खुला रहेगा’ दिया गया है। हालांकि पिछली बार भी डल झील में दिसम्बर के पहले सप्ताह में ऐसे समारोह का आयोजन किया गया था। लेकिन तब उसकी चमक दमक को कोरोना की परिस्थितियां लील गई थीं जिस कारण उसमें कुछ खास संख्या में पर्यटक नहीं आ पाए थे।

पर इस बार टूरिज्म विभाग को हजारों की संख्या में पर्यटकों के शिरकत करने की उम्मीद  इसलिए है क्योंकि इस साल कश्मीर आने वाले पर्यटकों की संख्या के कारण पर्यटन विभाग के साथ ही पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के पांव जमीन पर नहीं टिक पा रहे हैं।

कश्मीर संभाग के पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डा दिबाह खालिद ने कहा, इस बार होने जा रहे दो दिवसीय समारोह का मुख्य आकर्षण और थीम झील में तैरते शिकारे और हाउसबोटें होंगीं। शिकारे और हाउसबोटें वैसे भी दुनियाभर से आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र तभी से हैं जब से यह डल झील में उतरे हैं।

इस दो दिवसीय समारोह में पर्यटकों को सिर्फ शिकारे और हाउसबोटों ही नहीं दिखेंगी बल्कि उनके लिए कश्मीरी फूड का इंतजाम किया जा रहा है जिसमें वाजवान और हरिसा के अतिरिक्त वे पकवान भी होंगें जिनका स्वाद अगर कोई एक बार चख लेता है तो वह उसका दिवाना हो जाता है।

टॅग्स :Jammujammu kashmir
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?