लाइव न्यूज़ :

अयोध्या केस: शिया वक्फ बोर्ड चाहता है बने राम मंदिर, राजीव धवन ने कहा- हिन्दू तालिबान ने गिराई मस्जिद

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 13, 2018 15:38 IST

इससे पहले भी वसीम रिजवी ने कई बार मुस्लमानों पर निशाना साधा है। रिजवी ने हाल ही में एक फतवा जारी किया था और इस्लामिक आतंकवाद पर अपना बयान दिया था।

Open in App

लखनऊ, 13 जुलाई: उत्तर प्रदेश के शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। इस बार चेयरमैन वसीम रिजवी ने अयोध्या विवाद को लेकर बयान दिया है। चेयरमैन वसीम रिजवी ने कहा, मुझे इस बात का पूरा भरोसा है कि अयोध्या में मोदी और योगी सरकार में राम मंदिर ही बनेगा। शिया वक्फ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से विवाद को सुलझाना चाहते हैं। बोर्ड ने साफ कहा कि बाबरी मस्जिद का संरक्षक एक शिया था और इसलिए सुन्नी वक्फ बोर्ड या कोई और भारत में मुसलमानों के प्रतिनिधि नहीं हैं। 

चेयरमैन वसीम रिजवी ने यह भी कहा, मोदी और योगी सरकार में बाबर और बाबरी के पैरोकारों की हार पूरी तरह से तय है। अपने बयान में एक तरफ उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर अपना समर्थन दिया। वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी के सीएम योगी जी की कार्यप्रणाली पर अपना भरोसा जताया है। 

शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा, बाबर के जमाने में राम मंदिरों को तोड़ा गया था अब वो दूबारा बन पाएगे। उन्होंने कहा अयोध्या में न तो कभी मस्जिद थी और न है और न कभी वहां मस्जिद बन पाएगी। क्योंकि वह रामजन्म भूमि है इसलिए वहां राम मंदिर ही बनना चाहिए।

वहीं, मुसलमानों और सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से पेश सीनियर ऐडवोकेट  राजीव धवन ने अयोध्या मामले पर कहा,  'शिया वक्फ बोर्ड के पास इस मामले में बात करने के लिए कोई सबूत नहीं है। उन्होंने कहा, बामियान बुद्ध की मूर्तियों को मुस्लिम तालिबान ने नष्ट किया था और बाबरी मस्जिद को हिंदू तालिबान की ओर से ध्वस्त किया गया।''गौरतलब है कि इससे पहले भी वसीम रिजवी ने कई बार मुस्लमानों पर निशाना साधा है। रिजवी ने हाल ही में एक फतवा जारी किया था और इस्लामिक आतंकवाद पर अपना बयान दिया था, जो कि विवादों में घिर गया था। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर भूमि विवाद पर जारी सुनवाई में मुस्लिम पक्षों की दलीलें चल रही हैं। इससे पहले चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस ए नजीर की विशेष पीठ ने 17 मई को हिंदू संगठनों की तरफ से पेश दलीलें सुनी थीं।  

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए