लाइव न्यूज़ :

शेख अब्दुल्ला की तस्वीर पुलिस पदकों से हटाई गई, जम्मू-कश्मीर सरकार ने जारी किया आदेश

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 24, 2022 19:04 IST

जम्मू-कश्मीर के गृह विभाग ने घोषणा की है कि भविष्य में दिये जाने वाले पुलिस वीरता पदक और मेधावी सेवा पदक पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री शेख अबदुल्ला की फोटो नहीं होगी।

Open in App
ठळक मुद्देशेख अब्दुल्ला की तस्वीर को जम्मू-कश्मीर पुलिस वीरता पदक और मेधावी सेवा पदक से हटाई गई जम्मू-कश्मीर गृह विभाग ने घोषणा की है कि मेडल पर शेख अब्दुल्ला की फोटो की जगह राष्ट्रीय प्रतीक होगाधारा 370 समाप्त होने से पहले पुलिस वीरता पदक शेर-ए-कश्मीर पुलिस पदक हुआ करता था

जम्मू: नेशनल कॉन्फ्रेंस के संस्थापक और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री शेख अब्दुल्ला की तस्वीर को जम्मू-कश्मीर पुलिस वीरता पदक और मेधावी सेवा पदक से हटा दिया गया है।

इस मामले में आदेश जारी करते हुए जम्मू-कश्मीर के गृह विभाग ने घोषणा की है कि भविष्य में दिये जाने वाले पुलिस वीरता पदक और मेधावी सेवा पदक पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री शेख अबदुल्ला की फोटो नहीं रहेगी।

समाचार वेबसाइट 'इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक शासन की ओर से सोमवार को आदेश जारी करते हुए सोमवार को कहा गया है कि "यह आदेश दिया जाता है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस पदक योजना के पैरा 4 में संशोधन करते हुए, पदक पर 'शेर-ए-कश्मीर शेख मोहम्मद अब्दुल्ला' की फोटो की जगह भारत सरकार के 'राष्ट्रीय प्रतीक' का प्रयोग किया जाएगा। पदक में एक तरफ राष्ट्रीय प्रतीक और दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर राज्य का प्रतीक अंकित होगा।

मालूम हो कि इससे पहले अगस्त 2019 में केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर का संविधान प्रदत्त विशेष प्रवधान अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया था और तत्कालीन जम्मू-कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था।

उसके बाद जम्मू-कश्मीर सरकार ने 2020 में शेख अब्दुल्ला की उपाधि 'शेर-ए-कश्मीर' को दोनों पुलिस पदकों से हटा दिया था और उनका नाम बदलकर जम्मू और कश्मीर कर दिया। वीरता और सराहनीय सेवा के लिए दिये जाने वाले पुलिस पदक को 370 धारा समाप्त होने से पहले शेर-ए-कश्मीर पुलिस पदक के नाम से जाना जाता था।

राज्य सरकार के इस फैसले का विरोध करते हुए जम्मू नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार पूर्ववर्ती सरकार के लिये फैसले को बदलकर राज्य में गलत मिसाल कायम कर रही है।

रतन लाल गुप्ता ने इसे तत्कालीन जम्मू-कश्मीर के इतिहास और पहचान को खत्म किये जाने के प्रयास के तौर पर देखे जाने की बात करते हुए कहा कि शेख अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के पहले मुस्लिम थे, जिन्होंने मोहम्मद अली जिन्ना के दो राष्ट्र सिद्धांत को खारिज कर दिया और भारत का पक्ष लिया था।

इसके साथ ही रतन लाल गुप्ता ने यह भी कहा कि शेख अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में किसान को जमीन देकर भूमि सुधार की शुरुआत की थी और  साहूकारी प्रथा को खत्म किया था। गुप्ता ने कहा कि शेर-ए-कश्मीर शेख अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के लिए जो किया है, उसके लिए उनका नाम इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर