लाइव न्यूज़ :

शत्रुघ्न सिन्हा को प्रियंका गांधी में दिखाई देने लगी है इंदिरा गांधी की झलक, कांग्रेस प्रमुख बनाए जाने की उठाई मांग 

By एस पी सिन्हा | Updated: July 22, 2019 15:18 IST

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में हुए नरसंहार का लेकर योगी सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोलने पर कांग्रेस नेता व बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने जमकर तारीफ की है. 

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को अब प्रियंका गांधी वाड्रा में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की झलक दिखाई देने लगी है. शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार (22 जुलाई) की सुबह कई सिलसिलेवार ट्वीट कर लिखा है कि प्रियंका ने उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद दिला दी.

पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को अब प्रियंका गांधी वाड्रा में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की झलक दिखाई देने लगी है. शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार (22 जुलाई) की सुबह कई सिलसिलेवार ट्वीट कर लिखा है कि प्रियंका ने उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद दिला दी. जिस तरह बेलछी (बिहार) मामले के दौरान इंदिरा गांधी हाथी पर सवार होकर पहुंची थीं, इस मामले में भी कुछ वैसा ही था. अब उन्हें पार्टी सुप्रीमो की जिम्मेदारी संभाल लेनी चाहिए.

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में हुए नरसंहार का लेकर योगी सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोलने पर कांग्रेस नेता व बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने जमकर तारीफ की है. 

उन्होंने ट्वीट करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की तुलना उनकी दादी व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से की है. साथ ही उन्होंने कांग्रेस की कमान संभालने की भी बात कही है. 

शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की तारीफ करते हुए सोमवार को ट्वीट कर कहा है कि सबसे लोकप्रिय, साहसिक, ऊर्जावान नेता कांग्रेस की प्रियंका गांधी द्वारा सोनभद्र नरसंहार मामले में समय पर भागीदारी दिवंगत और महान मैडम गांधी की याद दिलाती है. बेलछी (बिहार) नरसंहार के दौरान उन्होंने हाथी पर यात्रा की थी. प्रियंका ने दृढ़ संकल्प, प्रतिबद्धता और गिरफ्तारी का सामना मुस्कुराते हुए किया. 

उन्होंने गिरफ्तारी देने की बात कही, जिसे अनसुना कर दिया गया. उन्होंने विषम परिस्थितियों में जबरदस्त प्रदर्शन किया. मेरी विनम्र अपील है कि वह आगे बढ़ें और पार्टी अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालें. अगर ऐसा होता है, तो कांग्रेस पार्टी के मनोबल बढ़ाने के लिए काफी बेहतर होगा. वह सच्चे समर्पित नेता की आदर्श हैं. अन्य राजनीतिक दलों को भी उनसे सीखना चाहिए और पालन करना चाहिए.

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में जमीनी विवाद में हुए नरसंहार में 10 लोग मारे गये थे. इसके बाद कांग्रेस ने योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था. इसकी अगुवाई प्रियंका गांधी ने की थी. सोनभद्र जा रही थी प्रियंका गांधी वाड्रा को रास्ते में रोक कर पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दिया गया. हालांकि, बाद में प्रियंका गांधी वाड्रा के धरने पर बैठ जाने के बाद उन्हें हिरासत में लेकर चुनार में पीड़ित परिवार से मुलाकात कराई गई. 

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हाकांग्रेसप्रियंका गांधीइंदिरा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत