लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ की फोटो पर शशि थरूर का ट्वीट- इस संगम में सब नंगे हैं!, बीजेपी ने दिया ऐसा जवाब

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 30, 2019 14:35 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लेटे हुए हनुमान, अक्षयवट और सरस्वती कूप के दर्शन कर कुम्भ मेले में मंत्रिमंडल की बैठक की और इसके उपरांत पूरे मंत्रिमंडल के साथ संगम में डुबकी लगाई।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लेटे हुए हनुमान, अक्षयवट और सरस्वती कूप के दर्शन कर कुम्भ मेले में मंत्रिमंडल की बैठक की और इसके उपरांत पूरे मंत्रिमंडल के साथ संगम में डुबकी लगाई। उनके संगम डुबकी की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट कर विवादित कमेंट लिखा। 

शशि थरूर ने लिखा, ''गंगा भी स्वच्छ रखनी है और पाप भी यहीं धोने हैं। इस संगम में सब नंगे हैं! जय गंगा मैया की!''  कांग्रेस नेता शशि थरूर का ये ट्वीट चर्चा का विषय बन गया है। 

शशि थरूर के ट्वीट पर सियासत गरमाती नजर आ रही है। यूपी कैबिनेट  मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शशि थरूर के बयान के ऊपर कहा है- जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया गया वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा- कांग्रेस ने कई कुकर्म किए हैं। राहुल गांधी लगातार झूठ बोलते रहते हैं। कांग्रेस के नेताओं को कुंभ में डुबकी लगाकर अपने पापों का पश्चाताप करना चाहिए। कांग्रेस नेता ने आस्था और धर्म से जुड़े विषय का मजाक उड़ाया है। कांग्रेस ने संगम में स्नान करने वालों का भी मजाक उड़ाया है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ने भी योगी पर साधा निशाना 

बीजेपी की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा ।

राजभर ने प्रयागराज में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों द्वारा गंगा स्नान किये जाने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार अपने पाप धोने के लिये कुंभ में गंगा स्नान कर रही है । उन्होंने दावा किया कि योगी आदित्यनाथ सरकार में सपा और बसपा सरकार की तुलना में चार गुना अधिक भ्रष्टाचार है ।

अक्सर अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने वाले राजभर ने कहा कि योगी सरकार के मंत्रिपरिषद सदस्य कुम्भ में अपना पाप धोने के लिये गये थे । जनता से वादाखिलाफी भी पाप है । इसी को धोने का काम योगी सरकार के मंत्रियों ने किया है । 

मुख्यमंत्री योगी ने कुम्भ में की कैबिनेट की बैठक, मंत्रियों ने लगाई संगम में डुबकी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लेटे हुए हनुमान, अक्षयवट और सरस्वती कूप के दर्शन कर कुम्भ मेले में मंत्रिमंडल की बैठक की और इसके उपरांत पूरे मंत्रिमंडल के साथ संगम में डुबकी लगाई।

इतिहास में पहली बार कुम्भ मेले में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया, “उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भाग को प्रयागराज से जोड़ने के लिए मंत्रिमंडल ने गंगा एक्सप्रेसवे को सैद्धांतिक सहमति दी है।” (समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :शशि थरूरकांग्रेसकुम्भ मेलायोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल