लाइव न्यूज़ :

शशि थरूर ने कांग्रेस अधिवेशन में कहा, "पार्टी को बिलकिस बानो, कथित गौरक्षकों और बुलडोजर के मुद्दे पर आक्रामक होना चाहिए था"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 26, 2023 07:47 IST

कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि पार्टी को कुछ मुद्दों मसलन बिलकिस बानो, गोरक्षकों और बुलडोजर पर अधिक स्पष्ट और आक्रामक होना चाहिए था।

Open in App
ठळक मुद्देशशि थरूर ने पार्टी से बिलकिस और कथित गोरक्षकों जैसे मुद्दों पर अधिक स्पष्ट होने के लिए कहापार्टी गोरक्षा के नाम हो रही कथित हत्या जैसे कई अन्य मुद्दों पर अधिक आक्रामक हो सकती थीमौजूदा हालात में कांग्रेस को और भी मजबूती के साथ अपने सिद्धांतों के साथ खड़ा रहना पड़ेगा

नवा रायपुर:कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में बोलते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शनिवार को कहा कि कुछ मुद्दों मसलन बिलकिस बानो, कथित गोरक्षकों और बुलडोजर पर अधिक स्पष्ट और आक्रामक होने की बात करते हुए कहा कि समावेशी भारत के पक्ष में कांग्रेस के वैचारिक रुख में और भी स्पष्टता की आवश्यकता थी।

उन्होंने कहा कि पार्टी बिलकिस बानो केस के दोषियों की रिहाई और गोरक्षा के नाम हो रही कथित हत्या जैसे कई अन्य मुद्दों पर अधिक आक्रामक हो सकती थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री थरूर ने कहा कि मौजूदा हालात में कांग्रेस को और भी मजबूती के साथ अपने मूलभूत सिद्धांतों के लिए और उसके साथ खड़ा रहना पड़ेगा।

थरूर ने कहा, "समावेशी भारत के पक्ष में पार्टी की वैचारिकी बिल्कुल स्पष्ट होना चाहिए। कुछ बेहद ज्वलंत मुद्दों पर स्टैंड लेने से बचने की प्रवृत्ति और जिसे बहुसंख्यकों की भावना के खिलाफ मानते हैं। केवल उसी एक आधार पर हम भाजपा में हाथों में खेल रहे हैं।”

तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस पार्टी के सांसद शशि थरूर ने कहा, "कांग्रेस पार्टी को अपने दृढ़ विचारों पर विश्वास रखने का साहस होना चाहिए। हम बिल्किस बानो, चर्चों पर हो रहे हमले, कथित गोरक्षकों द्वारा की जा रही रही हत्याएं, मुस्लिमों के घरों के बुलडोजर से गिराने सहित अन्य तमाम मुद्दों पर अधिक मुखर रहने की जरूरत है क्योंकि हमें समर्थन करने वाली भारत की जनता पार्टी से इन मुद्दों पर आशा की निगाहों से देखती है।"

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत सभी धर्म के लोगों का है और अगर ऐसे मामलों में पार्टी नहीं बोलती है तो इसका केवल केवल यही मतलब निकाला जाएगा कि पार्टी देश की विविधता के साथ खड़े होने की अपनी मूल जिम्मेदारी से भटक रही है।

डॉक्टर शशि थरूर ने पार्टी के मंच से कहा कि देश की धर्मनिरपेक्ष नींव को मजबूत करने के लिए कांग्रेस की ओर से हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए और तथ्यात्म रूप से देखें तो भारत का भविष्य तभी तक उज्ज्वल रहा है जब तक कांग्रेस इस तरह की अच्छी लड़ाई लड़ती रही है।

भारत जोड़ो यात्रा पर टिप्पणी करते हुए शशि थरूर ने राहुल गांधी की परोक्ष तारीफ करते हुए कहा कि इस यात्रा ने पूरे देश में पार्टी कैडर के फिर से पुनर्जीवित करने का काम किया है। इसलिए पार्टी के 85वें अधिवेशन से हमें कांग्रेस जोड़ो का संदेश देना चाहिए।

टॅग्स :शशि थरूरकांग्रेसChhattisgarh CongressBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?