लाइव न्यूज़ :

शशि थरूर ने मुस्लिम देशों के साथ संबंधों को नई ऊंचाई देने के लिए पीएम मोदी की तारीफ की, बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 18, 2023 14:31 IST

शशि थरूर ने भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की इस्लामिक देशों के साथ संबंधों को नई ऊंचाई देने के लिए सराहना करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल के दौरान भारत के रिश्ते इस्लामिक देशों से बेहतर हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की इस्लामिक देशों के साथ संबंधों को नई ऊंचाई देने के लिए सराहना कीकहा- बड़े मुस्लिम देशों स हमारे संबंध इतने अच्छे कभी नहीं थे

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। शशि थरूर ने भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की इस्लामिक देशों के साथ संबंधों को नई ऊंचाई देने के लिए सराहना करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल के दौरान भारत के रिश्ते इस्लामिक देशों से बेहतर हुए हैं।

शशि थरूर समाचार चैनल न्यूज 18 के एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "विदेश नीति को लेकर मैं मोदी शासन का आलोचक हुआ करता था, लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने सभी मोर्चों पर बेहतर ढंग से काम किया है। मुझे याद है कि पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में उन्होंने 27 देशों की यात्रा की थी, जिसमें एक भी मुस्लिम देश नहीं था। कांग्रेस सांसद रहते हुए मैंने यह मुद्दा उठाया भी था, लेकिन मुझे यह कहते हुए खुशी होती है कि अब जो उन्होंने इस्लामिक देशों तक पहुंच के लिए किया है, वह शानदार है। यह इससे बेहतर नहीं हो सकता। बड़े मुस्लिम देशों स हमारे संबंध इतने अच्छे कभी नहीं थे। मैं खुशी से अपनी पुरानी आलोचना को वापस लेता हूं।"

भारत इस साल के G20 की अध्यक्षता कर रहा है और इस संगठन का कई बैठकें भारत में आयोजित हो चुकी हैं। थरूर ने इसकी भी तारीफ की। उन्होंने कहा, "भारत ने काफी अच्छे तरीके से इस मौके का लाभ उठाया है और भारत की विशेष मौजूदगी दर्ज कराई है। अब दुनिया भारत को और नजरअंदाज नहीं कर सकती। पीएम मोदी की विदेश नीति पहले से बेहतर हुई है।"

थरूर के बयान पर भारतीय जनता पार्टी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। बीजेपी के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने थरूर के बयान की वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "प्रधानमंत्री मोदी की इस्लामिक दुनिया तक पहुंच अनुकरणीय रही है, इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता था। हमारे संबंध उत्कृष्ट हैं, विशेषकर अरब जगत के साथ। शशि थरूर ने आखिरकार सच बोल दिया।"

टॅग्स :शशि थरूरकांग्रेसनरेंद्र मोदीBJPसऊदी अरबईरानIran
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर