लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के माफी मांगने पर बोले शशि थरूर- राजनीति में माहिर है भाजपा, कांग्रेस सांसद ने कुछ भी राष्ट्र विरोधी नहीं कहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 17, 2023 13:03 IST

शशि थरूर इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ब्रिटेन में की गई अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि भाजपा राजनीति में माहिर है।थरूर ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी को उस बात के लिए दोषी ठहराया जो उन्होंने कभी नहीं कहा।थरूर ने कहा कि वह माफी मांगने वाले नहीं हैं।

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में कहा कि भाजपा राजनीति में माहिर है। वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ब्रिटेन में की गई अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, "मुझे कहना होगा कि भाजपा राजनीति में शानदार है। उन्होंने राहुल गांधी को उस बात के लिए दोषी ठहराया जो उन्होंने कभी नहीं कहा।"

थरूर ने आगे कहा, "वह माफी मांगने वाले नहीं हैं। अगर राजनीति के बारे में बात करने के लिए किसी को माफी मांगनी है तो वह पहले पीएम मोदी ही हैं जिन्होंने विदेशी जमीन पर इस तरह की बात की।" उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कुछ भी राष्ट्र विरोधी नहीं कहा। राहुल गांधी लंदन में की गई अपनी टिप्पणी की वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं। भाजपा के कई नेता उनके बयान को लेकर उनपर हमला बोल रहे हैं। 

वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि इसके लिए माफी मांगने की जरूरत है। लेकिन, संसद चलाना सरकार की जिम्मेदारी है। बजट सत्र चल रहा है, वित्त विधेयक पारित करने की आवश्यकता है। जब इतने महत्वपूर्ण मामले हैं, तो आप एक गैर-मुद्दे पर संसद को चलने नहीं दे रहे हैं।"

हाल ही में लंदन में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि भारतीय लोकतंत्र के ढांचे पर "बर्बर हमला" हो रहा है। उन्होंने अफसोस जताया कि अमेरिका और यूरोप समेत दुनिया के लोकतांत्रिक हिस्से इस पर ध्यान देने में नाकाम रहे हैं। राहुल ने व्याख्यान में यह आरोप भी लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को नष्ट कर रहे हैं।

टॅग्स :शशि थरूरराहुल गांधीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह