लाइव न्यूज़ :

Goa Assembly Elections 2022: कांग्रेस और TMC संग गठबंधन पर शरद पवार का बड़ा बयान, दी अहम जानकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2022 16:42 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी चीफ शरद पवार ने गोवा विधानसभा चुनाव को लेकर अहम जानकारी दी है। उन्होंने कांग्रेस और TMC संग गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया।

Open in App
ठळक मुद्देNCP के मुखिया शरद पवार ने मुंबई में गोवा विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा बयान दिया। गोवा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस से हमारी गठबंधन को लेकर बातचीत जारी है।

नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) के मुखिया शरद पवार (Sharad Pawar) ने मुंबई में गोवा विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस से हमारी गठबंधन को लेकर बातचीत जारी है। मालूम हो, पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने कर दिया है, जिसके बाद सभी राजनीतिक पार्टियों की चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस बीच सभी राज्यों में सभी पार्टियों के नेताओं के बीच बैठक का दौर शुरू हो चुका है। 

क्या था केसी वेणुगोपाल का ट्वीट?

इस बीच ऐसी अटकलें सामने आई थी कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस तृणमूल कांग्रेस के साथ गोवा के लिए गठबंधन कर सकती है। मगर हाल-फिलहाल में इन अटकलों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल (K C Venugopal) ने ट्वीट कर विराम लगाया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की तृणमूल कांग्रेस के साथ गोवा में विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन की कोई संभावना नहीं है। हमें विश्वर है कि हम जल्द ही गोवा को प्रगति के रास्ते पर जल्द ही वापस लाएंगे।

दिलचस्प होने वाला गोवा विधानसभा का चुनाव

वहीं, अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी चीफ शरद पवार ने आज मुंबई में कहा कि गोवा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस से गठबंधन की बात चल रही है। ऐसे में अब देखने वाली बात ये है कि क्या पवार की पार्टी गोवा में अकेले चुनाव लड़ती है या फिर कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन हो जाता है। ऐसे में गोवा विधानसभा का चुनाव इस बार बेहद दिलचस्प होने वाला है। बता दें कि अगले महीने 14 तारीख को गोवा में मतदान होना है, जहां सिर्फ एक चरण में ही वोट पड़ेंगे। 

टॅग्स :शरद पवारNCPगोवा विधानसभा चुनाव 2022कांग्रेसटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब