लाइव न्यूज़ :

बारामती से मुंबई लौटे शरद पवार और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार बारामती पहुंचीं?, राकांपा के दोनों गुटों के बीच विलय की वार्ता ठंडे बस्ते में चली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2026 12:32 IST

हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों और राकांपा के दोनों गुटों के विलय की चर्चाओं के बीच शरद पवार और सुनेत्रा पवार की मुलाकात हुई या उन्होंने फोन पर बात की, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार का मुंबई में कोई निर्धारित कार्यक्रम नहीं है। शपथग्रहण के बारे में ‘‘कोई जानकारी नहीं’’ थी।आवास पर शरद पवार से मुलाकात की थी।

मुंबईः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा-शप) के अध्यक्ष शरद पवार उस विमान दुर्घटना के चार दिन बाद रविवार सुबह बारामती से मुंबई के लिए रवाना हुए, जिसमें उनके भतीजे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की जान चली गई थी। राकांपा नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने शनिवार को मुंबई में उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी जिसके बाद देर रात वह पवार परिवार के गृह नगर बारामती लौट गईं। हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों और राकांपा के दोनों गुटों के विलय की चर्चाओं के बीच शरद पवार और सुनेत्रा पवार की मुलाकात हुई या उन्होंने फोन पर बात की, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

शरद पवार का मुंबई में कोई निर्धारित कार्यक्रम नहीं है। उनकी बेटी और बारामती से लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले बजट सत्र में भाग लेने शनिवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गई थीं। राकांपा (शप) प्रमुख ने शनिवार को दावा किया था कि उन्हें सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथग्रहण के बारे में ‘‘कोई जानकारी नहीं’’ थी।

कहा कि उनके दिवंगत भतीजे ने राकांपा के गुटों के बीच विलय की घोषणा के लिए 12 फरवरी की तारीख तय की थी। उन्होंने यह भी कहा कि अजित पवार की मृत्यु के कारण राकांपा (शप) और राकांपा के विलय की प्रक्रिया में अब बाधा आ सकती है। अजित पवार के बेटे पार्थ पवार ने शनिवार को बारामती के गोविंदबाग स्थित उनके आवास पर शरद पवार से मुलाकात की थी।

इस मौके पर सुले, राकांपा (शप) विधायक रोहित पवार और युगेंद्र पवार भी मौजूद थे। अजित पवार के 28 जनवरी को हुए निधन के बाद राकांपा के दोनों गुटों के बीच विलय की वार्ता ठंडे बस्ते में चली गई प्रतीत होती है क्योंकि प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे चुप्पी साधे हुए हैं, जबकि नरहरि जिरवाल जैसे नेता एकता की वकालत कर रहे हैं। भाषा गोला नेत्रपाल नेत्रपाल

टॅग्स :महाराष्ट्रसुनेत्रा पवारअजित पवारशरद पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?