लाइव न्यूज़ :

शरद पवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से की मुलाकात

By भाषा | Updated: September 9, 2021 15:00 IST

Open in App

मुंबई, नौ सितंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। उम्मीद की जा रही है कि वे राज्य सरकार से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

राकांपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि पवार दोपहर करीब 12 बजकर 45 मिनट पर ठाकरे के आधिकारिक बंगले ‘वर्षा’ पहुंचे।

ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार में राकांपा, शिवसेना और कांग्रेस शामिल हैं। ठाकरे शिवसेना के अध्यक्ष भी हैं।

भ्रष्टाचार और आधिकारिक पद के दुरुपयोग के आरोपों को लेकर राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के उनके खिलाफ जांच शुरू करने जैसे कई मुद्दों के बीच दोनों नेताओं के बीच यह बैठक हुई है। ईडी ने हाल ही में देशमुख के खिलाफ दर्ज धनशोधन के मामले में पूछताछ के लिए शिवसेना नेता एवं महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब को भी तलब किया था।

राकांपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि इनके अलावा दोनों नेता राज्यपाल के कोटे से राज्य विधान परिषद के लिए 12 सदस्यों के मनोनयन के मुद्दे पर भी चर्चा कर सकते हैं।

इस महीने की शुरुआत में, राज्य के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार और कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट के साथ मुख्यमंत्री ठाकरे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर 12 नामों को स्वीकृति देने के लिए अनुरोध किया था।

उन्होंने बताया कि बैठक में स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण बहाल करने की मांग और राज्य के मराठवाड़ा क्षेत्र में कहर बरपा रही भारी बारिश पर भी चर्चा हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए