लाइव न्यूज़ :

एनसीपी चीफ शरद पवार को हुआ कोरोना, ट्वीट कर दी जानकारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 24, 2022 14:15 IST

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी अध्यक्ष शरद पवार को हुआ कोरोनापवार ने ट्वीट कर जानकारी साझा की

मुंबई: एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। हालांकि, चिंता का कोई कारण नहीं है। मैं अपने चिकित्सक द्वारा सुझाए गए उपचार का पालन कर रहा हूं। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में रहे मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि वो अपना परीक्षण करवाएं और सभी आवश्यक सावधानी बरतें।"

देश की बात करें तो आज कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 3,06,064 नए मामले सामने आए हैं। कल के मुकाबले नए मामलों में करीब 8 प्रतिशत (27,469) की कमी है। वहीं इस अवधि में 439 और मरीजों की मौत भी कोरोना से हुई है। ऐसे में देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 4 लाख 89 हजार 848 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में दैनिक संक्रमण दर में वृद्धि दर्ज की गई है। यह कल के 17.78 प्रतिशत से ऊपर 20.75 प्रतिशत हो गया है। 

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी का देश में कहर जारी है। ऐसे में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात की जाए तो रविवार को यहां से कोरोना संक्रमण के 2,550 नये मामले सामने आये थे, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,34,833 हो गई थी। वहीं, संक्रमण से 13 और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 16,535 पर पहुंच गई। स्थानीय नगर निकाय ने इसकी जानकारी दी थी। 

टॅग्स :शरद पवारकोरोना वायरसNCP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो