लाइव न्यूज़ :

शंकराचार्य अध्योक्षानंद का बड़ा बयान, हनुमान की जाति बताकर सीएम योगी ने देश का माहौल बिगाड़ा

By भाषा | Updated: December 25, 2018 19:53 IST

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में हनुमान जी को कथित रूप से दलित बताया था जबकि पार्टी के अल्पसंख्यक नेता बुक्कल नवाब ने भगवान हनुमान को मुसलमान बताया।

Open in App

शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानन्द देवतीर्थ ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भगवान हनुमान को दलित बताए जाने और उसके बाद पार्टी के विभिन्न नेताओं द्वारा उनकी जाति और धर्म को लेकर की गई खींचतान से देश में बेहद अशोभनीय तथा हिन्दू मतावलंबियों के हृदय को कष्ट पहुंचाने वाला वातावरण उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं को इस संबंध में पार्टी की स्थिति स्पष्ट करते हुए अन्य नेताओं को हिदायत देनी चाहिए तथा देवी-देवताओं का अनादर करने वाली बयानबाजी पर तुरंत रोक लगवानी चाहिए।गौरतलब है कि आदित्यनाथ ने अपने भाषण में हनुमान जी को कथित रूप से दलित बताया था जबकि पार्टी के अल्पसंख्यक नेता बुक्कल नवाब ने भगवान हनुमान को मुसलमान बताया। वहीं धर्मार्थ कार्य, संस्कृति एवं अल्पसंख्यक मामलों के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने उन्हें जाट बताया था।देवतीर्थ ने कहा कि सबसे दुखद यह है कि विवादित बयानों से रामभक्त हनुमान का अपमान करने वाले लोग उस राजनीतिक दल से जुड़े हैं जो स्वयं को हिन्दू अस्मिता का रक्षक बताता है।उन्होंने कहा, ‘‘एक ओर पार्टी राममंदिर पर शीर्ष अदालत में जल्दी सुनवाई की मांग कर रही है। वहीं दूसरी ओर उनके प्रिय बजरंगबली का अपमान कर रही है। इस प्रकार ‘हंसना और रोना’ दोनों एक साथ नहीं चल सकते।’’ राम मंदिर निर्माण में भाजपा की भूमिका से जुड़े एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा, ‘‘यदि भाजपा सचमुच राम मंदिर बनाना चाहती है तो संसद के मौजूदा सत्र में ही विधयेक लाए। लेकिन, वह याद रखे कि विधेयक किसी को नीचा दिखाने के लिए नहीं बल्कि अयोध्या में भगवान राम की महिमा पुनः स्थापित करने वाला हो।’’ 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथहनुमान जी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी