लाइव न्यूज़ :

Shahnawaz Hussain On Rahul Gandhi: 'नीतीश कुमार-ममता बनर्जी बिछड़ गए', बीजेपी ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर बोला हमला

By धीरज मिश्रा | Updated: March 17, 2024 15:20 IST

Shahnawaz Hussain On Rahul Gandhi: देश में लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा चुनावों की घोषणा हो गई है। उधर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 63 दिनों तक चली भारत जोड़ो यात्रा भी खत्म हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव की घोषणा राहुल गांधी की यात्रा समाप्तबीजेपी ने राहुल की यात्रा पर किया हमला,कहा भीड़ लेकर चले थे बारी बारी सब पीछे हटते गएबीजेपी ने नीतीश-ममता का दिया उदाहरण

Shahnawaz Hussain On Rahul Gandhi: देश में लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा चुनावों की घोषणा हो गई है। उधर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 63 दिनों तक चली भारत जोड़ो यात्रा भी खत्म हो गई है। मुंबई में यात्रा के समापन पर न्याय यात्रा हुई। राहुल की इस यात्रा पर बीजेपी ने जोरदार हमला बोला है। भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा इस बात के लिए याद की जाएगी कि जब वे चले थे भीड़ लेकर चले थे जिसमें से बारी-बारी कई साथी बिछड़ गए।

जब वे मुंबई पहुंचे उससे पहले नीतीश कुमार, ममता बनर्जी और इंडी गठबंधन के कई साथी बिछड़ गए। ये न्याय यात्रा नहीं कहलाएगी। मुंबई में उनके कुछ साथी जमा हो गए हैं लेकिन उससे कुछ होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि इंडी अलायंस हताश, निराश, उदास लोगों का संगठन बन गया है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के खत्म होते होते इंडी अलायंस का गठजोड़ मजबूत होने के बजाए पूरी तरह बिखर गया है। लोकसभा चुनाव 2024 में इंडी अलायंस का सपना धरा रह जाएगा और एनडीए गठबंधन 400 के पार जाएगा।

न्याय यात्रा पर क्या बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि अगर भारत 'मोहब्बत' का देश है तो नफरत क्यों फैलाई जा रही है। हम कहते हैं कि भाजपा नफरत फैलाती है लेकिन इस नफरत का एक आधार तो ज़रूर होगा। तो इस नफरत का आधार है अन्याय है। इस देश में हर दिन गरीबों, किसानों, दलितों, महिलाओं और युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है। बीजेपी ने भले ही मीडिया पर कब्जा कर लिया है

लेकिन हमारे होते हुए ये संविधान को खत्म नहीं कर पाएंगे। क्योंकि हिंदुस्तान और सच्चाई हमारे साथ है। हमारी गारंटी हिंदुस्तान की आवाज है, जिसे हमने आम जनता से पूछकर और उन्हें सुनकर बनाया है। राहुल ने कहा कि मुझे गुजरात के छोटे व्यापारियों ने बताया कि जीएसटी और नोटबंदी से उन्हें बहुत नुकसान हुआ है।

टॅग्स :भारत जोड़ो न्याय यात्राShahnawaz Hussainराहुल गांधीमुंबईकांग्रेसBJPCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?