लाइव न्यूज़ :

शाह ने नशीले पदार्थों के परिदृश्य की समीक्षा की; कॉल सेंटर, खोजी कुत्तों के दस्ते का गठन होगा

By भाषा | Updated: December 27, 2021 22:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को नशीले पदार्थों के समन्वय पर एक उच्च स्तरीय राष्ट्रीय बैठक की अध्यक्षता की और राज्यों में नशीली दवाओं के खतरे पर अंकुश लगाने के लिए अखिल भारतीय पोर्टल, खोजी कुत्तों की एक इकाई, मुफ्त कॉल सेंटर और विशेष कार्यबल बनाने का निर्देश दिया। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गयी है।

शाह ने मादक द्रव्य समन्वय तंत्र (एनसीओआरडी) की तीसरी शीर्ष-स्तरीय बैठक के दौरान देश में मादक द्रव्यों के सेवन के परिदृश्य और इसका मुकाबला करने वाले तंत्रों की समीक्षा की, जिसका उद्देश्य 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत देश से नशीली दवाओं का उन्मूलन है।

बैठक का आयोजन संघीय मादक द्रव्य विरोधी एजेंसी ‘स्वापक नियंत्रण ब्यूरो’ (एनसीबी) द्वारा किया गया था और इसमें विभिन्न राज्यों और केंद्र के सचिवों और पुलिस प्रमुखों ने भाग लिया था।

शाह ने बैठक के दौरान रेखांकित किया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने नशीले पदार्थों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई है और वह नशीली दवाओं के दुरुपयोग को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा मानती है, जिससे केवल समग्र समन्वय से ही निपटा जा सकता है।

सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो दशक में नशीली दवाओं का सेवन करने वालों की संख्या में लगभग सात गुना वृद्धि हुई है, जो चिंताजनक है।

बयान में कहा गया है, "उन्होंने (शाह ने) सीमाओं से परे इस समस्या से निपटने के लिए राज्यों और केंद्र सरकार की एजेंसियों के बीच घनिष्ठ समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों की भागीदारी के साथ सभी स्तरों पर नियमित रूप से एनसीओआरडी बैठकें आयोजित करने के महत्व को रेखांकित किया।"

बैठक के दौरान साझा किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2018-2021 के बीच 1,881 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किये गये, जो 2011-2014 के बीच जब्त किये गये 604 करोड़ रुपये के मादक पदार्थों से "तीन गुना" से अधिक है।

इसमें कहा गया है कि 2018-2021 के बीच करीब 35 लाख किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया, जबकि 2011-14 के बीच यह आंकड़ा करीब 16 लाख किलोग्राम का था।

मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार चौबीसों घंटे और सातों दिन टोल फ्री नेशनल नारकोटिक्स कॉल सेंटर भी चलाएगी, जहां जनता नशीली दवाओं के मामलों पर इनपुट और जानकारी साझा कर सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह