लाइव न्यूज़ :

शाह ने मेघालय में दो परियोजनाओं का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: July 25, 2021 21:37 IST

Open in App

शिलांग, 25 जुलाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में पूर्वी खासी हिल्स में 20,000 से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए तैयार की गई जलापूर्ति परियोजना का उद्घाटन किया।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा परिकल्पित और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (डोनर) द्वारा वित्त पोषित 'ग्रेटर सोहरा जलापूर्ति योजना' पर 24.08 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

शाह ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि नरेंद्र मोदी सरकार हर घर में पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए जरूरी कदम उठा रही है।

शाह ने कहा, ''प्रधान मंत्री के महत्वाकांक्षी 'जल जीवन मिशन' के तहत, डोनर मंत्रालय और मेघालय सरकार ने इस परियोजना को आकार दिया है, जिसके तहत नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।''

उन्होंने कहा कि अगर पानी का स्रोत शुद्ध नहीं है तो लोग बीमार पड़ सकते हैं।

उन्होंने कहा, ''भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने देश के हर घर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है।''

उद्घाटन के मौके पर डोनर मंत्री जी किशन रेड्डी, डोनर राज्य मंत्री बी एल वर्मा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और पीएचई मंत्री रेनिक्टन लिंगदोह मौजूद थे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, परियोजना सोहरा टाउन और पूर्वी खासी हिल्स में सोहरा के निकट 12 बस्तियों को पानी की आपूर्ति करने के लिए वाह लिंगकसियार झरने और एक अन्य झरने के स्रोत का इस्तेमाल करेगी।

शाह ने दिन में 'सोहरा वनीकरण परियोजना' भी शुरू की, जो असम राइफल्स और मेघालय सरकार की एक संयुक्त पहल है।

इस पहल के तहत, ईंधन के पेड़ लगाए जाएंगे, नर्सरी स्थापित की जाएंगी, और प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन में स्थानीय समुदायों की क्षमता का निर्माण करने के प्रयास किए जाएंगे।

शाह ने परियोजना शुरू करने के बाद वनीकरण और वृक्षारोपण के महत्व को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि पहले चेरापूंजी में साल भर बारिश होती थी, लेकिन अंधाधुंध कटाई के कारण स्थिति बदल गई है। इस पहल के लिए असम राइफल्स की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, ''हमारा देश अर्धसैनिक बलों की वजह से अटूट है, जिन्हें इसकी सीमाओं की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। पिछले दो वर्षों में, वे पर्यावरण को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। ''

शाह ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में अगले तीन साल में दस लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा, ''आज पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ रही है। कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने देश भर में बड़ी संख्या में रसोई गैस सिलेंडर वितरित किए हैं। पनबिजली और सौर ऊर्जा पैदा करने में भारत सबसे आगे है।''

शाह ने कहा, ''पेरिस समझौते में पीएम मोदी की प्रस्तावित कार्य योजना के साथ, पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग और कार्बन उत्सर्जन के खिलाफ लड़ रही है।''

परियोजनाओं का उद्गाटन करने के बाद गृह मंत्री असम के लिए रवाना हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं