लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के महाविद्यालय शिक्षकों को मिलेगा सातवां वेतनमान, जानें कब से होगा लागू

By भाषा | Updated: September 24, 2018 20:21 IST

राजस्थान की उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मानव संसाधन मंत्रालय ने प्रदेश के महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में बुनियादी विकास के लिये रूसा के तहत 352 करोड़ रूपये उपलब्ध कराये हैं।

Open in App

जयपुर, 24 सितम्बर: राजस्थान की उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा है कि राज्य के महाविद्यालय शिक्षकों के लिए सातवें वेतन आयोग का लाभ एक-दो दिन में लागू कर दिया जायेगा। दूसरे उच्च शिक्षा मानव संसाधन सम्मेलन को संबोधित करते हुए माहेश्वरी ने घोषणा की कि सरकारी महाविद्यालयों के शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग का लाभ एक -दो दिन में मिलने लग जायेगा।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित इमरान द्वारा बनाये गये लोकप्रिय दिशारी एप को प्रदेश के दो लाख छात्र—छात्राओं ने अपने मोबाइल पर डाउनलोड किया है। ग्रामीण अंचल के ऐसे छात्र जो ट्यूशन नहीं ले सकते वे इसका बहुत अच्छी तरह से उपयोग कर रहे हैं। इस अवसर पर देश को विश्व गुरू बनाने के उद्देश्य से प्रदेश ने उच्च शिक्षा का एक विजन डाक्यूमेंट 2022 का लोकापर्ण किया है। उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश में बहुत विकास हुए हैं।

विश्वविद्यालयों के लिए 352 करोड़ रुपये का फंड

उन्होंने कहा कि मानव संसाधन मंत्रालय ने प्रदेश के महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में बुनियादी विकास के लिये रूसा के तहत 352 करोड़ रूपये उपलब्ध कराये हैं। रूसा के तहत दी गई राशि में से प्रदेश के 100 कालेजों में दो दो करोड़ रूपये देकर बुनियादी विकास किया गया है।

इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय में रूसा के तहत 100 करोड़ रूपये के बुनियादी विकास कार्यों का केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने बटन दबाकर उद्घाटन किया।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए