लाइव न्यूज़ :

सात गैर-भाजपा मुख्यमंत्रियों की आहूत बैठक के 'फ्लॉप' होने की खबर पर अरविंद केजरीवाल ने दिया ये स्पष्टीकरण

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 22, 2023 19:10 IST

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा विरोधी दलों को एक साथ लाने के लिए 18 मार्च को गैर-भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की एक बैठक दिल्ली में बुलाई थी। इस ग्रुप की पहली मीटिंग 18 मार्च को शाम 7 बजे दिल्ली के कपूरथला हाउस में होनी थी।

Open in App
ठळक मुद्देपहली मीटिंग 18 मार्च को शाम 7 बजे दिल्ली के कपूरथला हाउस में होनी थीमुख्यमंत्रियों की इस बैठक को जी-8 का नाम दिया गया थाकिसी ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति की पुष्टि नहीं की

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्मंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा विरोधी दलों को एक साथ लाने के लिए 18 मार्च को गैर-भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की एक बैठक दिल्ली में बुलाई थी। लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा जिन लोगों को आमंत्रित किया गया था, उनमें से किसी ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति की पुष्टि नहीं की। गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की इस बैठक को जी-8 का नाम दिया गया था। अब अरविंद केजरीवाल ने इस पूरे मामले पर स्पष्टीकरण दिया है। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस संबंध में जो पत्र लीक हुआ है वह सिर्फ बैठक की तारीख तय करने के लिए था। केजरीवाल ने कहा, "ये एक मंच बन रहा था। लगभग 8 मुख्यमंत्रियों से मेरी कई राउंड की बातचीत हो चुकी है। हम आठों को मिल कर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी। इसमें हमने ये तय किया था कि हर महीने सभी सीएम किसी एक स्टेट जाएंगे और वहां हुए अच्छे कार्यों को देख कर आएंगे। इसका उद्देश्य था कि हम एक दूसरे के कार्यों से सीख सकें। शुरू में 18-19 मार्च तारीख तय की गई थी लेकिन उस समय हर कोई व्यस्त था, इसलिए सबने कहा कि मध्य अप्रैल में कोई तारीख तय की जाए। अभी बातचीत चल रही है। जैसे ही कुछ तय होगा हम जानकारी देंगें।"

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार यह बैठक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आमंत्रण पर बुलाई जानी थी। 5 मार्च को लिखे एक पत्र में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उल्लेख किया था कि भारत के प्रगतिशील मुख्यमंत्रियों का समूह या जी -8 को दिल्ली में एक बैठक के लिए बुलाया जाएगा। अब किसी के भी राजी न होने और बैठक रद्द होने के बाद  दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि बीजेपी और केंद्र सरकार के खिलाफ एकजुट होने के लिए विपक्षी दलों के बीच बातचीत चल रही है।

गोपाल राय ने कहा, "तमाम कोशिशें और बातें चल रही हैं। पूरे देश में सिर्फ राजनीतिक दल ही नहीं बल्कि लोकतंत्र को मानने वाले, देश के संविधान को मानने वाले, सबके मन में बेचैनी है। तरह-तरह के प्रयास हो रहे हैं, लेकिन फैसला जनता को करना है।"

अरविंद केजरीवाल द्वारा बुलाई गई बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया गया था। इस ग्रुप की पहली मीटिंग 18 मार्च को शाम 7 बजे दिल्ली के कपूरथला हाउस में होनी थी। मुख्यमंत्रियों के इस समूह की तरफ से 19 मार्च को सुबह 11 बजे कपूरथला हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी थी।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीनीतीश कुमारभगवंत मानMamta Banerjee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप