लाइव न्यूज़ :

RBI news: आरबीआई डिप्टी गवर्नर बी पी कनूनगो को सेवा विस्तार, एस विश्वनाथन ने कहा-अलविदा

By भाषा | Updated: March 31, 2020 22:04 IST

आरबीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने बीपी कानूनगो को डिप्टी गवर्नर पद पर फिर नियुक्त किया है। उन्हें 3 अप्रैल 2020 से एक साल के लिये या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, सेवा विस्तार दिया गया है.....।’’

Open in App
ठळक मुद्देसरकार एवं बैंक लेखा विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग तथा भुगतान एवं निपटान प्रणाली समेत अन्य विभागों की जिम्मेदारी है।रिजर्व बैंक में चार डिप्टी गवर्नर हैं। तीन अन्य डिप्टी गवर्नर एन एस विश्वनाथन, एम के जैन और माइकल देबव्रत पात्रा हैं।

मुंबईः केंद्र ने रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर बी पी कानूनगो का कार्यकाल एक साल के लिये बढ़ा दिया है। सेवा विस्तार तीन अप्रैल 2020 से प्रभाव में आएगा। कानूनगो का कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त हो रहा था। उन्होंने अप्रैल 2017 में पदभार संभाला था।

आरबीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने बीपी कानूनगो को डिप्टी गवर्नर पद पर फिर नियुक्त किया है। उन्हें 3 अप्रैल 2020 से एक साल के लिये या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, सेवा विस्तार दिया गया है.....।’’

कानूनगो के पास मुद्रा प्रबंधन विभाग, बाह्य निवेश एवं परिचालन विभाग, सरकार एवं बैंक लेखा विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग तथा भुगतान एवं निपटान प्रणाली समेत अन्य विभागों की जिम्मेदारी है। रिजर्व बैंक में चार डिप्टी गवर्नर हैं। तीन अन्य डिप्टी गवर्नर एन एस विश्वनाथन, एम के जैन और माइकल देबव्रत पात्रा हैं।

रिजर्व बैंक के वरिष्ठ डिप्टी गवर्नर एस विश्वनाथन खराब स्वास्थ्य की वजह से मंगलवार को आरबीआई को अलविदा कह दिया। वह सेवा विस्तार समाप्त होने से तीन महीने पहले ही पद से हट गये। वह 39 वर्ष तक आरबीआई से जुड़े रहे। वह ऐसे समय पद से हटे हैं जब केंद्रीय बैंक और देश के लिये कोरोना वायरस महामारी के कारण कठिन घड़ी है।

स्वास्थ्य बिगड़ने का हवाला देते हुए 62 साल के विश्वनाथन ने छह मार्च को केंद्रीय बैंक से इस माह के अंत तक उन्हें पद से मुक्त करने का आग्रह किया था। विश्वनाथन का जन्म केरल में मध्यम परिवार में जून 1958 को हुआ था। उन्होंने बेंगलोर विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएट किया।

उन्होंने नवंबर 1981 में ग्रेड बी अधिकारी के रूप में आरबीआई से जुड़े और 28 जून 2016 को डिप्टी गवर्नर बनें। उस समय गवर्नर रघुराम राजन थे। उनके पास बैंक निगरानी से जुड़े सभी महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी थी। उन्होंने पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल और मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दस की अगुवाई में काम किये। उन्होंने पिछले साल तीन जुलाई 2020 तक के लिसे सेवा विस्तार मिला था। 

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)शक्तिकांत दासनिर्मला सीतारमणनरेंद्र मोदीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप