लाइव न्यूज़ :

'ऑपरेशन ऑल आउट' के विरोध में अलगाववादियों ने किया कश्मीर में बंद का आह्वान

By भाषा | Updated: June 25, 2018 00:45 IST

अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और मोहम्मद यासीन मलिक की सदस्यता वाले संयुक्त प्रतिरोध नेतृत्व (जेआरएल) ने कल पूर्ण बंद बुलाया है।

Open in App

श्रीनगर, 25 जून: अलगाववादियों ने हाल में कथित तौर पर सुरक्षा बलों की फायरिंग में आम लोगों के मारे जाने के विरोध में सोमवार को कश्मीर में पूर्ण बंद का आह्वान किया है। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों की फायरिंग में शनिवार को 23 साल का एक व्यक्ति मारा गया। यह घटना तब हुई जब दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के कैमोह के चेदार बन इलाके में चल रही एक मुठभेड़ के दौरान कुछ नौजवानों ने सुरक्षा बलों पर पत्थर फेंके। 

अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और मोहम्मद यासीन मलिक की सदस्यता वाले संयुक्त प्रतिरोध नेतृत्व (जेआरएल) ने कल पूर्ण बंद बुलाया है। यह जानकारी जेआरएल के एक प्रवक्ता ने दी। प्रवक्ता ने कहा कि गिलानी , फारूक और मलिक ने कश्मीर में ‘‘ ऑपरेशन ऑल - आउट और घेराबंदी एवं तलाशी अभियान (सीएएसओ) फिर से शुरू होने ’’ पर गंभीर चिंता जताई। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा के पहले जम्मू - श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए सुरक्षा बल अभियान चला रहे हैं। कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर ए तैयबा के दो आतंकवादी ढेर हुए जबकि एक अन्य ने आत्मसमर्पण किया। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस