लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: अलगाववादियों ने किया बंद का आह्वान, प्रशासन ने कड़ी की सुरक्षा व्यवस्था

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 13, 2018 11:26 IST

अलगाववादियों के बंद के आह्वान के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कई इलाकों में प्रतिबंध लगा दिया है।

Open in App

नगर प्रशासन ने शनिवार (13 जनवरी) को अलगाववादियों द्वारा आहूत प्रदर्शनों के मद्देनजर शहर के कई हिस्सों में प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान मारे गए नागरिकों के विरोध में अलगाववादियों ने विरोध का आह्वान किया है।

श्रीनगर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने रैनवाड़ी, खानयार, नौहट्टा, एम.आर.गंज और सफाकल और मैसूमा और क्रालखुद में प्रतिबंध लगाया है। पुलिस ने बताया,"हालांकि, इन प्रतिबंधों से जरूरी सेवाओं, सरकारी कर्मचारियों, बैंककर्मियों, परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को छूट दी गई है।"

सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारुख और यासीन मलिक के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रतिरोध नेतृत्व (जेआरएल) ने घाटी में बंद और विरोध प्र्दशनों का आह्वान किया है। प्रशासन ने उमर फारुख को उनके आवास निगीन में नजरबंद रखा है जबकि गिलानी भी हैदरपोरा में अपने आवास पर नजरबंद हैं।

शहर के संवेदनशील स्थानों पर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस, अर्धसैनिक केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल (सीआरपीएफ) की तैनाती की गई है। शीतकालीन अवकाश की वजह से घाटी में शैक्षणिक संस्थान बंद हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारबीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो