लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए मनप्रीत बादल

By भाषा | Updated: January 18, 2023 14:48 IST

मनप्रीत बादल ने अपना इस्तीफा ट्विटर पर साझा किया। बादल ने कहा कि सात साल पहले, मैंने पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब का आपकी पार्टी के साथ विलय किया था।

Open in App
ठळक मुद्देमनप्रीत बादल के भाजपा में शामिल होने को पंजाब में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ पहले ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजे अपने इस्तीफे में बादल ने कहा कि कांग्रेस से उनका ‘‘मोहभंग’’ हो गया है।

नई दिल्ली: पंजाब के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार के पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने बुधवार को कांग्रेस से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा महासचिव तरूण चुग और पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी की मौजूदगी में बादल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने से ठीक पहले बादल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

मनप्रीत बादल के भाजपा में शामिल होने को पंजाब में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ पहले ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजे अपने इस्तीफे में बादल ने कहा कि कांग्रेस से उनका ‘‘मोहभंग’’ हो गया है। बादल ने अपना इस्तीफा ट्विटर पर साझा किया।

उन्होंने इस्तीफे में कहा, "पार्टी और सरकार में मुझे जो भी जिम्मेदारी दी गई उसे निभाने में मैंने अपना सब कुछ झोंक दिया। मुझे यह मौका देने व सम्मान देने के लिए आपका शुक्रिया अदा करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से पार्टी के भीतर जारी मौजूदा संस्कृति और उपेक्षापूर्ण रवैये के कारण मैं अब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का हिस्सा नहीं रहना चाहता।’’

बादल ने कहा, ‘‘सात साल पहले, मैंने पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब का आपकी पार्टी के साथ विलय किया था। मैंने बड़ी उम्मीदों व आकांक्षाओं के साथ यह कदम उठाया था कि इससे मुझे अपनी क्षमता के हिसाब से पंजाब के लोगों और उनके हितों की सेवा करने के पूर्ण अवसर मिलेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह उत्साह धीरे-धीरे कम होता गया, जिससे निराशा बढ़ी और मोहभंग हो गया।’’

टॅग्स :Manpreet SinghCongressपंजाबPunjab
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?