लाइव न्यूज़ :

कादम्बिनी पत्रिका के पूर्व सम्पादक राजीव कटारा का कोरोना से निधन

By गुणातीत ओझा | Updated: November 26, 2020 16:49 IST

कादम्बिनी पत्रिका के संपादक राजीव कटारा का निधन हो गया है। कोविड संक्रमण के बाद दिल्ली के बत्रा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। दिवाली के दिन या उसके एक दिन बाद उनको कोरोना ने चपेट में ले लिया।

Open in App
ठळक मुद्देकादम्बिनी पत्रिका के संपादक राजीव कटारा का निधन हो गया है।कोविड संक्रमण के बाद दिल्ली के बत्रा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

कादम्बिनी पत्रिका के संपादक राजीव कटारा का निधन हो गया है। कोविड संक्रमण के बाद दिल्ली के बत्रा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। दिवाली के दिन या उसके एक दिन बाद उनको कोरोना ने चपेट में ले लिया। जिंदादिल पत्रकार का ऐसे चले जाना मीडिया जगत को खल रहा है। राजीव कटारा की फेसबुक वाल पर उनके मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। राजीव कटारा 11 साल से कादंबिनी के संपादक थे। कोरोना काल में कादम्बिनी मैग्जीन के बंद हो जाने के बाद राजीव कटारा को इस्तीफा देना पड़ा था। उन्होंने दूसरी पारी की शुरुआत करते हुए फेसबुक पर एक मार्मिक पोस्ट लिखा था। 

आठ सितंबर को उन्होंने यह पोस्ट लिखा था। आइये आपको सुनाते हैं राजीव कटारा के उस पोस्ट की कुछ लाइनें..  पहली पारी खत्म हो गई। कादंबिनी के बंद होते ही उसे खत्म होना ही था। कभी न कभी हर चीज को खत्म होना होता है। उस पारी में जहां तक भी पहुंच पाया, उसमें बहुत सारे लोगों ने मदद की। मैं उन सबके लिए कृतज्ञ हूं। मैं कोई  ‘सेल्फमेड’नहीं हूं। मुझे हर कदम पर किसी न किसीका साथ मिला है। यह मेरी खुशकिस्मती है। पहली पारी में बहुत सारे लोगों ने मदद की।

अब आपको बताते हैं राजीव कटारा के पत्रकारिता के सफरनामे के बारे में। कटारा ‘चौथी दुनिया’, ‘अमर उजाला’ समेत कई प्रतिष्ठित संस्थानों में वरिष्ठ पदों पर रह चुके थे। 1983 में ‘नवभारत टाइम्स’ से ट्रेनिंग लेने के बाद ‘चौथी दुनिया’, ‘संडे ’, ‘राष्ट्रीय सहारा’, ‘माया’, ‘आजतक’, ‘दैनिक जागरण’, ‘अमर उजाला’, ‘दैनिक भास्कर’ में काम करने के बाद ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े। पत्रकारिता के क्षेत्र में अहम योगदान देने के लिए उन्हें 2013 के ‘गणेश शंकर विद्यार्थी’ सम्मान से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान उन्हें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने प्रदान किया था।  

टॅग्स :पत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Rahim Acquitted: पत्रकार छत्रपति की हत्या के आरोप से बरी हुआ राम रहीम, 24 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने किया फैसला

भारतबिहार में पत्रकारों को पेंशन देने का मामला उठा विधानसभा में, सरकार ने कहा-पत्रकार पेंशन योजना का लाभ 20 वर्ष की सेवा अवधि वाले पत्रकारों को ही मिलेगा

विश्वईमानदार पत्रकारिता की मिसाल थे मार्क टली

भारतछात्रों के लिए शानदार मौका, शिक्षा मंत्रालय ने पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए शुरू किए 2 नए कोर्स; नि:शुक्ल ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पत्रकारों को मिलने वाली पेंशन राशि में किया इजाफा, अब हर महीने 6 हजार रुपये की जगह मिलेगी 15 हजार रुपये पेंशन की राशि

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव