इंदिरा गांधी के निजी सचिव रहे कांग्रेस नेता आरके धवन का दिल्ली में हुआ निधन

By रामदीप मिश्रा | Published: August 6, 2018 08:56 PM2018-08-06T20:56:43+5:302018-08-06T21:16:42+5:30

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आर के धवन का राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम निधन हो गया। वह 81 वर्ष के  थे। उनका जन्म 16 जुलाई 1937 में हुआ था।

Senior Congress leader RK Dhawan passes away in Delhi at the age of 81 | इंदिरा गांधी के निजी सचिव रहे कांग्रेस नेता आरके धवन का दिल्ली में हुआ निधन

इंदिरा गांधी के निजी सचिव रहे कांग्रेस नेता आरके धवन का दिल्ली में हुआ निधन

नई दिल्ली, 06 अगस्तः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आर के धवन का राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम निधन हो गया। वह 81 वर्ष के  थे। उनका जन्म 16 जुलाई 1937 में हुआ था। धवन राज्यसभा सांसद भी रहे और उनकी गिनती कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में होती थी। वह भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निजी सचिव रह चुके हैं। 



मिली जानकारी के अनुसार, परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि धवन ने सुबह 7 बजे बी एल कपूर अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। उन्हें पिछले मंगलवार को बुढ़ापे से संबंधित बीमारियों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इधर, कांग्रेस के संचार प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, "अनुभवी कांग्रेस नेता आरके धवन के लिए हमारा श्रद्धांजलि, जिन्होंने आज अपनी आखिरी सांस ली। उनका अथक परिश्रम, कांग्रेस के आदर्शों को अतुल्य प्रतिबद्धता और समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। 



आपको बता दें, आर के धवन ने 2012 में चौहत्तर साल की उम्र में शादी की थी, जिसके बाद उनकी चारों ओर चर्चा हुई थी। बताया जाता है कि उन्होंने अपनी वायरल की गंभीर बीमारी में सेवा करने वाली अचला मोहन से 74 वर्ष की आयु में चुपके से शादी कर ली थी। शादी के समय अचला की उम्र 59 साल थी।

कहा जाता है कि जब भी आर के धवन से देर से शादी करने के बारे में पूछा गया तो उनका कहना होता था कि उन्होंने  अपनी देर से शादी इसलिए की क्योंकि वे गांधी घराने के सच्चे सेवक थे और निष्ठापूर्वक सेवा में पूरी जिंदगी बिताने का निर्णय लिया था।
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

Web Title: Senior Congress leader RK Dhawan passes away in Delhi at the age of 81

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे