लाइव न्यूज़ :

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने वीडियो पर विवाद के बाद महासचिव पद से इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: August 24, 2021 17:20 IST

Open in App

भाजपा के वरिष्ठ नेता के टी राघवन ने सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो पर विवाद होने के बाद मंगलवार को पार्टी महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया। राघवन ने ट्विटर पर इस्तीफे की घोषणा करते हुए वीडियो कॉल में अपनी संलिप्तता से इनकार किया, जिसमें वह कथित तौर पर आपत्तिजनक अवस्था में दिख रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ''आज, मैंने प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई से मुलाकात कर उनके साथ चर्चा की। मैंने पार्टी की अपनी सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया है। मैं आरोपों का खंडन करता हूं। मैं कानूनी प्रक्रिया का सामना करूंगा। धर्म की जीत होगी।'' भाजपा नेता ने दावा किया कि वीडियो का मकसद उनकी और पार्टी की छवि खराब करना है। इसके बाद अन्नामलाई ने पार्टी सदस्यों के खिलाफ यौन आरोपों की जांच के लिये समिति गठित करने की घोषणा की और कहा कि राघवन यह साबित कर देंगे कि वह निर्दोष हैं। अन्नामलाई ने कहा कि भाजपा की राज्य इकाई के सचिव मलारकोडी के नेतृत्व में गठित समिति आरोपों की जांच करेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने राघवन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उन्होंने दावा किया कि वीडियो अपलोड करने वाला एक यूट्यूबर भी भाजपा कार्यकर्ता है। उसने दो बार उनसे राघवन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिये कहा था। अन्नामलाई ने कहा, ''यूट्यूबर ने दो बार मुझसे मेरे कार्यालय में मुलाकात की थी और दावा किया था कि उसके पास राघवन के खिलाफ सबूत हैं। उसने राघवन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।'' अन्नामलाई ने कहा कि यू-ट्यूबर ने दावा किया कि उसके पास कई नेताओं की वीडियो हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप