आत्मनिर्भर भारत’ नहीं ‘आत्मबेचो भारत’ हो गया है:हेमंत सोरेन

By भाषा | Published: February 1, 2021 08:37 PM2021-02-01T20:37:17+5:302021-02-01T20:37:17+5:30

'Self-reliant India' not 'self-made India': Hemant Soren | आत्मनिर्भर भारत’ नहीं ‘आत्मबेचो भारत’ हो गया है:हेमंत सोरेन

आत्मनिर्भर भारत’ नहीं ‘आत्मबेचो भारत’ हो गया है:हेमंत सोरेन

दुमका (झारखंड), एक फरवरी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोकसभा में पेश केन्द्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में सोमवार को कहा, ‘‘आत्मनिर्भर भारत इतनी बार बोला गया है कि अब वह आत्मबेचो भारत सा हो गया है।’’

यहां हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘बजट में पता चला है, ‘अब नौकरी पेशा वालों की भी खैर नहीं है। डिविडेंड (लाभांश)में भी हिस्सेदारी लेने की तैयारी सरकार कर चुकी है।’’

उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल में सेस बढ़ गया, गरीबों का जो मनरेगा है उसमें कोई बदलाव नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के केन्द्रीय बजट पर इससे अधिक कुछ नहीं कहना चाहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 'Self-reliant India' not 'self-made India': Hemant Soren

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे