लाइव न्यूज़ :

चुनाव के लिए रहेगी जबरदस्त सुरक्षा, 2700 पुलिस जवान रहेंगे तैनात

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 18, 2019 06:07 IST

चुनाव के लिए शहर में 2700 पुलिस जवान रहेंगे तैनात दैनिक कार्यों के लिए 20 प्रतिशत और चुनाव कार्य के लिए 80 प्रतिशत पुलिस अधिकारी-कर्मचारी करेंगे काम औरंगाबाद। 17 अप्रैल। लोस सेवा लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए शहर में 2700 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे

Open in App

चुनाव के लिए शहर में 2700 पुलिस जवान रहेंगे तैनात दैनिक कार्यों के लिए 20 प्रतिशत और चुनाव कार्य के लिए 80 प्रतिशत पुलिस अधिकारी-कर्मचारी करेंगे काम औरंगाबाद। 17 अप्रैल। लोस सेवा लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए शहर में 2700 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे. यह पुलिस जवान शहर के 54 संवेदनशील मतदान केंद्रों के साथ ही अन्य स्थानों पर नजर रखेंगे.

पुलिस आयुक्तालय की सीमा में स्थित सभी मतदान केंद्रों पर आगामी 21 अप्रैल से ही पुलिस बंदोबस्त लगा दिया जाएगा. पुलिस आयुक्तालय की सीमा में 1168 मतदान केंद्र हैं और मतदान केंद्र पर सुरक्षा को लेकर संबंधित पुलिस थानों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

पुलिस थाने वार लगाए जाने वाले पुलिस बंदोबस्त की निगरानी जोनवार अधिकारी, अतिरिक्त कर्मचारी, हथियारबंद पुलिस के उड़नदस्ते, दंगा काबू मशीनरी, कैमरा टीम आदि मतदान केंद्र और मतदान केंद्र के बाहर स्थिति पर नजर रखेेंगे. कानून-व्यवस्था को सामने रखकर 'राज्य पुलिस आरक्षित बल' (एसआरपीएफ) की दो कंपनियां, होमगार्ड, विशेष प्लाटून दस्ता, महिला कर्मचारी, अधिकारी आदि को जिम्मेदारी सौंपी गई है. कानून-व्यवस्था को सामने रखकर ऑनलाइन मशीनरी के साथ संवेदनशील केंद्रों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी और उसकी सूचना तत्काल दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं.

चुनाव के दौरान कड़े पुलिस बंदोबस्त के साथ ही प्रत्येक पुलिस थाने में दैनिक कामकाज के लिए बीस प्रतिशत कर्मचारियों को उपलब्ध रखने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा 80 प्रतिशत कर्मचारियों को चुनाव कार्य पर नियुक्त किया गया है.

टॅग्स :लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया