लाइव न्यूज़ :

जम्मू में उपराष्ट्रपति के दौरे से पहले सुरक्षा कड़ी की गई

By भाषा | Updated: April 8, 2021 16:11 IST

Open in App

जम्मू, आठ अप्रैल उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के जम्मू दौरे से पहले केंद्र शासित प्रदेश की शीतकालीन राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नायडू भारतीय प्रबंधन संसथान (आईआईएम) के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने शुक्रवार को यहां पहुंचेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को सतर्क कर दिया गया है तथा कड़ी निगरानी रखने और शहर में गश्त बढ़ाने को कहा गया है, विशेषकर समारोह स्थल के आसपास और जम्मू हवाईअड्डा रोड पर।

उन्होंने कहा कि जम्मू हवाई अड्डे से आयोजन स्थल तक उपराष्ट्रपति का काफिला सुगमता से पहुंच सके, इसके लिए आज सुबह सुरक्षा अभ्यास किया गया।

उपराष्ट्रपति आईआईएम जम्मू के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शुक्रवार को हिस्सा लेगें। केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

इस बीच, आईआईएम के 19 छात्र और कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, किंतु अधिकारियों ने बताया कि वे दीक्षांत समारोह का हिस्सा नहीं थे।

अधिकारियों ने बताया कि आईआईएम जम्मू से 180 नमूनों को कोविड-19 संबंधी जांच के लिए भेजा गया था, जिनमें से 19 नमूने संक्रमित पाए गए।

उन्होंने बताया कि संस्थान में व्यापक स्तर पर जांच के लिए चिकित्सकीय दलों को भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी