लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: घाटी में रह रहे कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा में बदलाव, अब सीआरपीएफ के जवान करेंगे रक्षा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 3, 2023 16:20 IST

अधिकारियों के मुताबिक, अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को इन कश्मीरी हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देघाटी में रह रहे कश्मीरियों पंडित को अब पुलिस देखी सुरक्षा आतंकियों के निशाने पर रहने वाले पंडितों की सुरक्षा का जिम्मा उठाया केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सुरक्षा ने जहां कश्मीरी पंडित रहते हैं उन गांवों में जवान तैनात होंगे

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रहे आतंकी हमलों से आतंकित उन कश्मीरी पंडितों को अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सुरक्षा मुहैया करवाने जा रही है जो कश्मीर में रह रहे है। इनमें वे सरकारी हिन्दू कर्मचारी भी शामिल होंगें जिन्हें प्रधानमंत्री योजना के तहत कश्मीर में नौकरियां दी गई हैं।

अभी तक इन हिन्दुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी कश्मीर पुलिस उठा रही थी। बताया जाता है कि कश्मीर में लगातार कश्मीरी पंडितों की हत्याओं के सिलसिले के तेज होने के कारण इन कश्मीरी हिन्दुओं में डर और भय की लहर फैली हुई थी।

हालांकि, उन गांवों तथा सरकारी फ्लैटों की सुरक्षा की खातिर जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान तैनात किए गए थे जहां ये कश्मीरी पंडित रह रहे थे। मगर कश्मीर पुलिस की सुरक्षा के बावजूद आतंकी उन्हें डराने, धमकाने और उन पर हमले कर उनकी जानें लेने में कामयाब हो रहे थे।

अधिकारियों के मुताबिक, अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को इन कश्मीरी हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा। इसकी पुष्टि कश्मीर में केरिपुब के ऑपरेशन के इंचार्ज इंस्पेक्टर जनरल एम एस भाटिया ने भी की है कि उनकी फोर्स को अब कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है।

भाटिया अनंतनाग के बिजबिहाड़ा में एक समारोह में पत्रकारों के साथ बात कर रहे थे और उन्होंने इसके प्रति भी रहस्योदघाटन किया कि अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा की खातिर जो चौकिआं बनाई जाएंगी उनकी प्रतिदिन समीक्षा भी की जाएगी और आतंकी खतरे के मुताबिक ही इनकी स्थापना होगी। हालांकि, वे इसके प्रति कुछ नहीं बोलते थे कि इन सुरक्षा चौकिओं में क्या कश्मीर पुलिस के जवान भी तैनात होगें या नहीं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuकश्मीरी पंडितसीआरपीएफCRPF
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?