लाइव न्यूज़ :

पठानकोटः एयरबेस के पास संदिग्ध हथियारबंद दिखने से मचा हड़कंप, सर्च ऑपरेशन जारी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 19, 2018 11:11 IST

2016 में पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमला हुआ था। कई घंटों के ऑपरेशन में बड़ी मशक्कत के बाद सभी आतंकियों के मार गिराया गया।

Open in App

पठानकोट, 19 अप्रैलः पठानकोट एयरबेस के पास ढाकी में संदिग्ध हथियारबंद देखे गए हैं। इससे इलाके में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं। पूरे इलाके में सर्च अभियान जारी है। संदिग्धों के फिदायीन होने की आशंका बताई जा रही है। बता दें कि इससे पहले 2016 में पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमला हुआ था। कई घंटों के ऑपरेशन में बड़ी मशक्कत के बाद सभी आतंकियों के मार गिराया गया।

पंजाब बॉर्डर जोन के आईजी एसपीएस परमार ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से संदिग्ध गतिविधियों के इनपुट्स मिल रहे हैं। हमने सुरक्षा और खोजबीन बढ़ा दी है लेकिन अभी तक कुछ भी पुख्ता हाथ नहीं लगा है।

पठानकोट के निवासी मस्किन अली ने एएनआई को बताया कि रास्ते में कुछ लोगों ने मुझसे लिफ्ट मांगी। वो आर्मी वालों की तरह लग रहे थे। मैंने उन्हें अंदर बिठा लिया। कुछ देर बाद मुझे एहसास हुआ कि ये आर्मी के जवान नहीं हैं। हमने उन्हें कार से उतरने को कहा तो वो झगड़ा करने लगे। इसी आपाधापी में वो मेरी कार लेकर फरार हो गए। मैंने खुद जाकर पुलिस में इसकी शिकायत की है।

टॅग्स :भारतीय सेनापंजाब समाचारआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील