जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने संदिग्ध वाहन पर गोलीबारी की, महिला घायल
By भाषा | Published: April 17, 2021 06:51 PM2021-04-17T18:51:27+5:302021-04-17T18:51:27+5:30
श्रीनगर, 17 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को एक जांच चौकी पर एक वाहन के नहीं रुकने पर सुरक्षा बलों ने उस पर गोलीबारी की, जिसके बाद एक महिला घायल हो गई। पुलिस के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के अवंतीपुरा इलाके में एक जांच चौकी पर वाहन को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह वहां से निकल गया।
सूत्रों के अनुसार, चौकी पर मौजूद सुरक्षा बलों ने वाहन पर कुछ गोलियां दागीं, जिसके बाद महिला घायल हो गई।
उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल ले जाया गया। और जानकारी मिलने की प्रतीक्षा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।