लाइव न्यूज़ :

बिहार में नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़, एक कुख्यात नक्सली मारा गया

By भाषा | Updated: November 22, 2020 15:29 IST

Open in App

गया, 22 नवंबर बिहार के नक्सल प्रभावित गया जिले के बाराचट्टी थाना अंतर्गत महुअरी गांव में रविवार की सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दस लाख रूपये का इनामी स्वयंभू नक्सली कमांडर मारा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्र ने बताया कि नक्सलियों ने स्थानीय पंचायत की मुखिया के देवर वीरेंद्र यादव (36) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात स्थल पर पहुंचे केंद्रीय सुरक्षा पुलिस बल के कोबरा बटालियन के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की तो माओवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें एक स्थानीय ग्रामीण जयराम यादव (40) की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ खत्म होने के बाद प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के एक स्वयंभू जोनल कमांडर आलोक यादव का शव बरामद हुआ। इसके अलावा मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने एके सीरीज की असॉल्ट राइफल और एक इंसास राइफल तथा भारी मात्रा में अग्नेयास्त्र बरामद किया है।

माओवादियों की गोलीबारी में कोबरा बटालियन के एक जवान सहित तीन लोग घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए गया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो