लाइव न्यूज़ :

Security Breach In Parliament: "संसद घुसपैठ की साजिश में शामिल फरार आरोपी ललित झा की आखिरी लोकेशन राजस्थान के नीमराना में मिली, पुलिस सूत्रों ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 14, 2023 13:39 IST

संसद की सुरक्षा को गच्चा देकर बीते बुधवार को उपद्रव मचाने वाले फरार साजिशकर्ता ललित झा की आखिरी लोकेशन पुलिस को राजस्थान के निमराना में मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को संसद में घुसपैठ के फरार साजिशकर्ता ललित झा की आखिरी लोकेशन मिलीपुलिस सूत्रों ने बताया कि फरार साजिशकर्ता ललित झा राजस्थान के निमराना में थाघटना में शामिल सभी आरोपी एक सोशल मीडिया पेज 'भगत सिंह फैन क्लब' से जुड़े हुए हैं

नई दिल्ली:संसद की सुरक्षा को गच्चा देकर बीते बुधवार को उपद्रव मचाने वाले फरार साजिशकर्ता ललित झा की आखिरी लोकेशन पुलिस को राजस्थान के निमराना में मिली है।

इस संबंध में दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि इस मामले में अब तक कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के अनुसार सभी गिरफ्तार लोगों से लगातार पूछताछ हो रही है। जिनमें एक महिला भी शामिल है।

मामले की जांच कर रहे सूत्रों ने कहा, "संसद में हुए घुसपैठ और दशहत फैलाने की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी संगठन से कोई संबंध स्थापित नहीं हुआ है।"

सूत्रों के मुताबिक आरोपी सागर शर्मा और मनोरंजन ने मोर्चा संभाला और घटना में शामिल अन्य लोगों के लिए पास की व्यवस्था की।

बताया जा रहा है कि घटना में शामिल लोगों ने वारदात से पहले सक्रिय रूप से संसद की रेकी की थी औऱ घटना में शामिल सभी आरोपी एक सोशल मीडिया पेज 'भगत सिंह फैन क्लब' से जुड़े हुए थे।

पुलिस सूत्रों ने बतााया, "लगभग डेढ़ साल पहले सभी लोग मैसूर में मिले थे। सागर जुलाई में लखनऊ से आया था लेकिन संसद भवन में प्रवेश नहीं कर सके। 10 दिसंबर को एक-एक करके सभी अपने-अपने राज्यों से दिल्ली पहुंचे। वे सभी इंडिया गेट के पास इकट्ठा हुए, जहां सभी को रंगीन पटाखे बांटे गए थे।''

पुलिस ने कहा कि पूर्व नियोजित योजना के तहत आपत्तिजनक सामान छिपाकर अंदर ले जाया गया था। सूत्रों ने कहा, ''यह  घटना एक सोची-समझी साजिश के तौर पर अंजाम दी गई है।''

मालूम हो कि मनोरंजन और सागर शर्मा ने संसद की दर्शक दीर्घा से कूदकर सदन में आ गये। उनमें से एक ने पीले धुएं का डिब्बा खोला और सदन के अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने की कोशिश की। वहीं दो अन्य प्रदर्शनकारियों नीलम आज़ाद और अमोल शिंदे संसद के बाहर सड़क पर एक एयरोसोल कनस्तर से रंगीन धुआं छोड़ रहे थे, जब पुलिस ने उन्हें दबोचा।

आरोपी सागर शर्मा के बारे में बताया जा रहा है कि वो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रहने वाला है। उसके परिवार में उसे मिलाकर कुल चार सदस्य हैं और वह आजीविका के लिए ई-रिक्शा चलाता है। उनके परिवार ने कहा कि सागर ने उन्हें बताया था कि वह एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दो दिनों के लिए दिल्ली जा रहा है।

टॅग्स :संसदसंसद शीतकालीन सत्रदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?