लाइव न्यूज़ :

नासिक के बाद महाराष्ट्र में दूसरा बस हादसा: ठाणे में एक वाहन से टकराई लग्जरी बस, 34 यात्री घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2022 08:02 IST

एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि घायलों में से 20 यात्रियों के सिर में चोट आई है। यह घटना रविवार तड़के उस समय हुई जब बस नासिक से मुंबई की ओर जा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देएक निजी लग्जरी बस के एक अज्ञात वाहन के टकरा जाने से उसमें सवार कम से कम 34 यात्री घायल हो गए। घटना रविवार तड़के उस समय हुई जब बस नासिक से मुंबई की ओर जा रही थी। इससे पहले महाराष्ट्र के नासिक में ट्रक से टकराने के बाद बस में आग लग गई थी जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी।

ठाणेः ठाणे जिले के शाहपुर में एक निजी लग्जरी बस के एक अज्ञात वाहन के टकरा जाने से उसमें सवार कम से कम 34 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार तड़के उस समय हुई जब बस नासिक से मुंबई की ओर जा रही थी। एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि घायलों में से 20 यात्रियों के सिर में चोट आई है। 

इससे पहले महाराष्ट्र के नासिक में ट्रक से टकराने के बाद बस में आग लग गई थी जिसमें 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।  बस और एक ट्रेलर ट्रक की टक्कर में मारे गए 12 लोगों में से 11 की पहचान कर ली गयी है जबकि एक की अब तक पहचान नहीं हो पायी है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि मरने वालों में नौ पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं जिनमें 15 साल का किशोर और एक तीन साल की बच्ची शामिल है। इस बीच, पुलिस ने ट्रक चालक रामजी उर्फ लवकुश जाधीर यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जो दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया था। उल्लेखनीय है कि नासिक शहर में शनिवार को एक निजी बस के ट्रेलर ट्रक से टकराने और उसमें आग लगने से कम से कम 12 यात्रियों की मौत हो गई थी जबकि 43 अन्य घायल हो गए थे।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?