लाइव न्यूज़ :

पत्नी और बहू को घर में बंधक बनाकर समधी पर गोली चलाने का आरोपी एसडीओ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 9, 2021 16:15 IST

Open in App

रीवा (मध्य प्रदेश), आठ अप्रैल मध्यप्रदेश ग्रामीण यांत्रिक सेवा (आरईएस) विभाग में पदस्थ एक निलंबित एसडीओ ने यहां अपने घर में रुपये के कथित विवाद में अपनी पत्नी और बहू को बंधक बनाने के बाद अपने समधी को पैर में गोली मारकर कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। पुलिस ने घंटों मशक्कत करने के बाद अधिकारी को गिरफ्त में लेकर परिजन को मुक्त कराया।

जिला पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने शुक्रवार को बताया कि डिंडोरी जिले में आरईएस विभाग में पदस्थ उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) सुरेश मिश्रा (57) ने बृहस्पतिवार को पैसों के विवाद में रीवा में अपने घर में अपनी पत्नी और बहू को बंदूक की जोर पर बंधक बना लिया और दोनों को आतंकित करने के लिये घर में हवा में कई गोलियां भी चलायीं।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस के साथ उनके समधी श्रीनिवास भी उनके घर पहुंचे और मिश्रा को समझाने का प्रयास किया। इस पर मिश्रा ने अपनी समधी पर भी गोली दाग दी जो कि उनके पैर में लगी और वह घायल हो गये। उन्होंने बताया कि मिश्रा ने लगभग 12 घंटे तक अपनी पत्नी और बहू को घर में बंधक बनाकर हंगामा किया।

सिंह ने बताया कि काफी देर तक समझाने के बावजूद जब मिश्रा शांत नहीं हुए तो पुलिसकर्मियों ने घर का दरवाजा तोड़कर एसडीओ को कब्जे में लिया और परिवार को बंधन से मुक्त कराया।

उन्होंने बताया कि मिश्रा ने अपने घर में लगभग 10 राउंड हवाई फायर किये। पुलिस ने खाली कारतूस मौके से बरामद किये हैं।

एसपी ने बताया कि आरोपी मिश्रा को भादवि की धारा 307 (हत्या का प्रयास) तथा 342 के तहत गिरफ्तार किया गया है। मिश्रा की मानसिक हालत ठीक नहीं होने के चलते उसे उपचार के लिये रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

सिंह ने बताया कि मिश्रा डिंडोरी जिले में आरईएस विभाग में पदस्थ थे तथा वित्तीय अनियमितताओं के चलते फिलहाल निलंबित चल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी