लाइव न्यूज़ :

बिहार: किशनगंज के स्कूलों में हो रही थी जुमे पर छुट्टी, सख्त हुआ शिक्षा विभाग, जानिए शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने क्या कहा

By शिवेंद्र राय | Updated: July 27, 2022 13:20 IST

किशनगंज के मुस्लिम बहुल इलाकों में सरकारी स्कूलों में साप्ताहिक छुट्टी शुक्रवार को होती है। एक दो नहीं बल्कि 37 सरकारी स्कूलों में जुमे की छुट्टी होती है। शुक्रवार को स्कूल बंद रहते हैं लेकिन इसकी जगह रविवार को स्कूलों में पढाई होती है।

Open in App
ठळक मुद्देकिशनगंज के स्कूलों में हो रही थी जुमे पर छुट्टीखबर के सामने आने के बाद बिहार सरकार हरकत में आई हैशिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा गया है

पटना: बिहार के किशनगंज जिले में 37 स्कूलों में साप्ताहिक छुट्टी रविवार के बजाए शुक्रवार को हो रही थी। इस खबर के सामने आने के बाद बिहार सरकार हरकत में आई है और अब शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। स्कूलों में रविवार के बजाए शुक्रवार को छुट्टी होने की खबर मीडिया में आने के बाद राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि जहां-जहां से ऐसे मामले आए हैं वहां के जिला शिक्षा पदाधिकारी से प्रतिवेदन मांगा गया है। 

इस पूरे मामले पर बिहार के शिक्षा मंत्री कहा कि स्कूलों से जानकारी मांगी गई है कि साप्ताहिक छुट्टी कब रहती है और किसके आदेश से रविवार को छोड़कर दूसरे दिन छुट्टी दी गई है। विजय कुमार चौधरी ने कहा कि प्रतिवेदन का जवाब आने के बाद उस पर समीक्षा होगी। शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि अगर शुक्रवार को स्कूल बंद रहता है तो रविवार को स्कूल चलता है कि नहीं, या कोई गफलत करके फायदा उठाता है और दोनों दिन छुट्टी कर रहा है इसका भी पता किया जाएगा। इसके के बाद निर्णय लिया जाएगा।

क्या है पूरा मामला

कुछ समय पहले मीडिया के माध्यम से ये जानकारी सामने आई कि बिहार के किशनगंज में जुमे पर स्कूलों में छुट्टी होती है। मामले ने तूल पकड़ा तो शिक्षा मंत्री ने संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट मांग ली। आपको बता दें कि किशनगंज के मुस्लिम बहुल इलाकों में सरकारी स्कूलों में साप्ताहिक छुट्टी शुक्रवार को होती है। एक दो नहीं बल्कि 37 सरकारी स्कूल ऐसे पाए गए जहां नियमों को ताक पर रख कर जुमे की छुट्टी होती है। शुक्रवार स्कूल बंद रहते हैं लेकिन इसकी जगह रविवार को स्कूल खुलते हैं। शुक्रवार को स्कूल बंद रखने के लिए किसी भी तरह का कोई शासनादेश नहीं है।  दरअसल किशनगंज जिले में 68 फीसदी आबादी मुस्लिम है। जिन सरकारी स्कूलों में 60% बच्चे मुस्लिम हैं वहां खुद ही साप्ताहिक छुट्टी शुक्रवार को रखने का बना लिया गया। ये फैसला स्कूलों की था या किसी के दबाव में लिया गया इसकी जांच भी बिहार सरकार का शिक्षा विभाग कर रहा है। फिलहाल बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी इस मामले में सख्त नजर आ रहे हैं।

टॅग्स :बिहारएजुकेशनSchool Educationबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?