लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में विद्यालय नौवीं एवं ग्यारहवीं कक्षाओं के लिए सीबीएसई के दो बार परीक्षा पैटर्न को अपनायेंगे

By भाषा | Updated: September 3, 2021 17:47 IST

Open in App

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 10वीं और 12 वीं कक्षाओं के लिए साल में दो बार परीक्षाओं की व्यवस्था लाये जाने के साथ ही (दिल्ली के) शिक्षा निदेशालय ने अकादमिक सत्र 2021-22 से दिल्ली में सभी सरकारी, निजी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों को नौंवी एवं ग्यारहवीं कक्षाओं के लिए यही मूल्यांन प्रणाली अपनाने को कहा है। शिक्षा निदेशालय के आदेश में कहा गया है, ‘‘ अकादमिक सत्र दो बार परीक्षाओं वाला होगा, यानी मध्यावधि परीक्षा (पहला टर्म टेस्ट) और वार्षिक परीक्षा (दूसरा टर्म टेस्ट) और दोनों के लिए 50-50 फीसद पाठ्यक्रम होगा।’’ इस आदेश में कहा गया है, ‘‘विद्यालयों द्वारा उपलब्ध कराये गये छमाही एवं वार्षिक एवं विषयवार अंक के अनुसार अंतिम नतीजों में हर टर्म का 50 फीसद मूल्यांकन भार होगा।’’ इस आदेश में बताया गया है कि पहला टर्म यानी छमाही परीक्षा 90 मिनट की होगी और यह परीक्षा सितंबर-अक्टूबर में होगी जिसमें बहु विकल्प प्रश्न होंगे। वार्षिक परीक्षा दो घंटे की होगी और उसमें छोटे या बड़े दोनों प्रश्न हो सकते हैं। केंद्रीय माध्यिक शिक्षा बोर्ड ने कोविड-19 महामारी के चलते अगले वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए विशेष मूल्यांकन योजना घोषित की थी और अकादमिक सत्र को दो खंडों (टर्म) में बांट दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारतPariksha Pe Charcha 2026: दोहरा जीवन जीते-जीते हम सभी नहीं क्या पाखंडी बन जाते हैं!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?