लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में सड़क हादसों में पीड़ितों की मदद के लिए लोगों को प्रेरित करने हेतु योजना लागू

By भाषा | Updated: October 16, 2021 21:04 IST

Open in App

भोपाल, 16 अक्टूबर सड़क हादसों में होने वाली मौतों को कम करने के लिए केंद्र की ‘‘गुड सेमेरिटन (नेक आदमी) योजना को मध्य प्रदेश में लागू किया गया है। इसमें पीड़ितों को स्वर्ण घंटे (प्रारंभिक बेशकीमती समय जब पीड़ितों के अस्पताल पहुंचाये जापर पर उसकी जान बचने की गुंजाइश होती है) के भीतर अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा।

मध्य प्रदेश यातायात और सड़क सुरक्षा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) जी जनार्दन ने शनिवार को पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ गुड सेमेरिटन स्कीम’’ (नेक आदमी योजना) के तहत कोई भी आदमी सड़क हादसे के पीड़ित व्यक्ति को एक घंटे की भीतर अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर ले जाकर उसकी जान बचाता है, तो उसे पांच हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। केंद्र की यह योजना मध्यप्रदेश में दशहरा (15 अक्टूबर) से लागू हो गई है।’’

उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य आम जनता को आपात स्थिति में सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को मदद करने और बेकसूर लोगों की जीवन को बचाने के लिए प्रेरित करना है।

अगस्त में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने संसद को सूचित किया कि वर्ष 2020 के दौरान भारत में कुल 3,66,138 सड़क हादसे हुए और उनमें 1,31,714 मौतें हुई।

उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को एक वर्ष में अधिकतम पांच बार सम्मानित किया जा सकता है। सम्मान के तौर पर पांच हजार रुपए नकद और प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया जायेगा। सड़क हादसे के शिकार व्यक्ति के मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी में चोट या कम से कम तीन दिन के लिए अस्पताल में भर्ती रहने या बड़ी सर्जरी होने की स्थिति में मदद करने वाला व्यक्ति गुड सेमेरिटन नकद पुरस्कार के लिए पात्र होगा।

स्वर्ण घंटे (गोल्डन आवर) के बारे में पूछे जाने पर एडीजी ने कहा कि मोटर वाहन अधिनियम के धारा 2 (12ए) के अनुसार स्वर्ण घंटे का मतलब वह एक घंटे का समय है जो व्यक्ति को दर्दनाक चोट लगने के बाद का एक घंटा होता है। इस एक घंटे के दौरान पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र चिकित्सा देखभाल प्रदान करके उसकी मृत्यु की रोकथाम की उच्चतम संभावना होती है।

उन्होंने कहा कि इसमें हर साल दस राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार होंगे जिन्हें उन सभी लोगों में से चुना जाएगा जिन्हें पूरे वर्ष के दौरान सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार में अतिरिक्त तौर पर एक लाख रुपये का पुरस्कार, प्रशंसा पत्र और एक ट्रॉफी दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो