लाइव न्यूज़ :

निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें 30 सितम्बर तक स्थगित रहेंगी

By भाषा | Updated: August 29, 2021 17:16 IST

Open in App

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के निलंबन को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। डीजीसीए ने कहा कि हालांकि, सक्षम प्राधिकारी द्वारा चयनित मार्गों पर तय अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति दी जा सकती है। कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्री विमान सेवाएं 23 मार्च, 2020 से स्थगित हैं, लेकिन वंदे भारत मिशन के तहत मई 2020 से और जुलाई 2020 से चुनिंदा देशों के साथ द्विपक्षीय ‘‘एयर बबल’’ व्यवस्था के तहत विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित हो रही हैं। भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, केन्या, भूटान और फ्रांस सहित लगभग 28 देशों के साथ एयर-बबल समझौता किया है। दो देशों के बीच एक एयर-बबल समझौते के तहत, उनकी एयरलाइनों द्वारा उनके क्षेत्रों के बीच विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित की जा सकती हैं। डीजीसीए द्वारा जारी परिपत्र में यह भी कहा गया है कि स्थगन अंतरराष्ट्रीय कार्गो सेवाओं और विशेष रूप से उसके द्वारा अनुमोदित उड़ानों के संचालन को प्रभावित नहीं करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारविमान ईंधन की कीमत बढ़ाकर रिकॉर्ड 2,07,341.22 रुपये प्रति किली, जानें जेब पर असर

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

कारोबार28 मार्च को नोएडा आ रहे पीएम मोदी और सीएम योगी?, नवनिर्मित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, जानें से पहले देख लें गाइडलाइन

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारतजल्द नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे विमान, DGCA ने दिया लाइसेंस

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप