लाइव न्यूज़ :

एससी-एसटी एक्ट मामला: कानून मंत्रालय से मंजूरी, सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगी केंद्र सरकार

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 29, 2018 16:31 IST

कानून मंत्रालय का कहना है कि यह फैसला विपक्षी दलों की राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात के बाद लिया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 29 मार्च। सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी-एसटी एक्ट पर दिए गए फैसले पर केंद्र सरकार पुनर्विचार याचिका दायर करेगी। केंद्रीय कानून मंत्रालय ने पुनर्विचार याचिका दायर करने की मंजूरी दे दी है। इस मामले में मंत्रालय का कहना है कि यह फैसला विपक्षी दलों की राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात के बाद लिया है। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों के नेताओं बुधवार को राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात कर इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की थी। 

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि, 'दलितों और आदिवासियों के खिलाफ देश भर में अत्याचार के मामले बढ़े हैं जबकि एससी/एसटी एक्ट कमजोर हुआ है। राष्ट्रपति ने हमारी बातों को ध्यान से सुना। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को देखेंगे।' उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ इन समुदायों की सुरक्षा के बड़े बड़े दावे करती है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साफ है कि एनडीए सरकार ने अपने पक्ष को सही ढंग से पेश नहीं किया।

वहीं केंद्रीय खाद्य आपूर्ति उपभोक्ता मामलों के मंत्री और एनडीए के घटल दल लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख राम विलास पासवान और केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर मामले में पुनर्विचार याचिका दायर करने की अपील की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कानून मंत्रालय से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा भेजी गई अर्जी को मंजूरी दे दी है।  

बता दें कि बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि एससी-एसटी एक्ट के गलत इस्तेमाल हो रहा है और ऐसे मामलों में तुरंत गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक अब एसपी-डीएसपी स्तर के अधिकारी, कर्मचारी को नियुक्त करने वाले अधिकारी अगर लिखित में केस दर्ज का आवेदन देगें जिसके बाद  गिरफ्तारी होगी और इससे अग्रिम आरोपी को तुरंत जमानत भी मिल सकेगी। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टराहुल गाँधीरामविलास पासवानमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम