लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में तीन BJP कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में SC ने ममता सरकार से मांगा जवाब

By भाषा | Updated: September 17, 2018 20:35 IST

गौरव भाटिया का आरोप था कि बीजेपी के इन कार्यकर्ताओं के परिजनों को डराया धमकाया जा रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 17 सितंबर:सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में हाल ही में सम्पन्न स्थानीय निकायों के चुनाव के बाद बीजेपी के तीन कार्यकर्ताओं की कथित हत्या की जांच के बारे में हुयी प्रगति की रिपोर्ट दो सप्ताह के भीतर पेश करने का सोमवार को राज्य सरकार को निर्देश दिया।

न्यायमूर्ति उदय यू ललित और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की पीठने कहा कि राज्य सरकार की रिपोर्ट मिलने के बाद ही वह याचिकाकर्ता अधिवक्ता गौरव भाटिया के याचिका दायर करने की स्थिति पर गौर करेगी। इससे पहले, राज्य सरकार ने पीठ से कहा कि इस तरह की याचिकाओं को न्यायालय को प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए।

राज्य सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने दावा किया कि कथित हत्याओं के सिलसिले में अनेक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और यह कहना गलत है कि पुलिस कुछ नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि हम इन अपराध के बारे में की गयी जांच की विस्तृत रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में न्यायालय में दायर करेंगे।

पीठ ने कहा कि उसे सिर्फ संक्षेप में यह जानना है कि इन मामलों में क्या करा जा रहा है।

बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने कहा कि उनकी याचिका पर नोटिस जारी होने के बाद ही पुलिस ने कार्रवाई करना शुरू किया है।

इसके बाद पीठ ने इस मामले की सुनवाई दो सप्ताह के लिये स्थगित कर दी।

शीर्ष अदालत 24 अगस्त को पश्चिम बंगाल में भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की कथित हत्या की सीबीआई जांच के लिये गौरव भाटिया की याचिका पर सुनवाई के लिये तैयार हो गयी थी।

गौरव भाटिया का आरोप था कि बीजेपी के इन कार्यकर्ताओं के परिजनों को डराया धमकाया जा रहा है।

न्यायालय ने भाटिया की याचिका पर पश्चिम बंगाल सरकार और सीबीआई को नोटिस जारी कर उनसे चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा था।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?