लाइव न्यूज़ :

देश लॉकडाउनः प्रवासी मजदूरों को न्यूनतम वेतन देने संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार को थमाया नोटिस, 7 अप्रैल तक मांगा जवाब

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 3, 2020 13:42 IST

सरकार की ओर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जस्टिस एल नागेश्वर राव और दीपक गुप्ता की एक बेंच से कहा कि घरों में आराम से बैठे कार्यकर्ताओं के पीआईएल दायर करने के दरवाजे बंद किया जाने चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (03 मार्च) को सामाजिक कार्यकर्ताओं हर्ष मंदर और अंजलि भारद्वाज की ओर से दायर की गई याचिका पर सुनवाई की है। शीर्ष अदालत ने देश की नरेंद्र मोदी सरकार को नोटिस जारी कर सात अप्रैल तक जवाब मांगा है।

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (03 मार्च) को सामाजिक कार्यकर्ताओं हर्ष मंदर और अंजलि भारद्वाज की ओर से दायर की गई याचिका पर सुनवाई की है। इस दौरान शीर्ष अदालत ने देश की नरेंद्र मोदी सरकार को नोटिस जारी कर सात अप्रैल तक जवाब मांगा है। दरअसल, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने याचिका में मांग की है कि प्रवासी श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी के भुगतान के लिए तत्काल निर्देश दिए जाएं। कोरोना वायरस के चलते 21 दिनों के लिए देश को लॉकडाउन करसे से मजदूर प्रभावित हुए हैं।

वहीं, सरकार की ओर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जस्टिस एल नागेश्वर राव और दीपक गुप्ता की एक बेंच से कहा कि घरों में आराम से बैठे कार्यकर्ताओं के पीआईएल दायर करने के दरवाजे बंद किया जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार श्रमिकों की बुनियादी जरूरतों को देख रही है।

इससे पहले मजदूरों के पलायन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि 'भय एवं दहशत' कोरोना वायरस से बड़ी समस्या बनती जा रही है। शीर्ष न्यायालय ने इन लोगों के पलायन को रोकने के लिए उठाये जा रहे कदमों के बारे में केंद्र से मंगलवार तक रिपोर्ट देने को कहा था।  प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव की पीठ ने इस मामले की वीडियो कांफ्रेन्सिग के माध्यम से सुनवाई के दौरान कहा था कि वह इस स्थिति से निबटने के लिए सरकार द्वारा उठाये जा रहे कदमों के बीच कोई निर्देश देकर ज्यादा भ्रम पैदा नहीं करना चाहती। 

पीठ ने कामगारों के पलायन से उत्पन्न स्थिति को लेकर अधिवक्ता अलख आलोक श्रीवास्तव और रश्मि बंसल की जनहित याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान कहा था कि वह इस मामले में वह केन्द्र की स्थिति रिपोर्ट का इंतजार करेगी। इन याचिकाओं में 21 दिन के देशव्यापी कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से बेरोजगार होने वाले हजारों प्रवासी कामगारों के लिये खाना, पानी, दवा और समुचित चिकित्सा सुविधाओं जैसी राहत दिलाने का अनुरोध किया गया था। 

आपको बता दें, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,301 हो गए हैं और इससे करीब 56 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 के 2,088 मरीजों का उपचार किया जा रहा है जबकि 156 लोगों का या तो उपचार हो चुका है या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है और एक व्यक्ति दूसरे देश चला गया है। वायरस से संक्रमित हुए कुल 2,301 मामलों में 55 विदेशी नागरिक हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियासुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है