लाइव न्यूज़ :

SC ने अफ्रीकी चीता को भारत लाने की केंद्र सरकार को दी अनुमति, नामीबिया से लाया जाना है अफ्रीकी चीता

By भाषा | Updated: January 28, 2020 13:50 IST

शीर्ष अदालत ने तीन सदस्यों की एक समिति का गठन किया है जिसमें भारतीय वन्यजीव के पूर्व निदेशक रंजीत सिंह, भारतीय वन्यजीव के महानिदेशक धनंजय मोहन और पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, वन्यजीव के डीआईजी शामिल होंगे। यह समिति इस मुद्दे पर फैसला लेने में एनटीसीए का मार्गदर्शन करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देशीर्ष अदालत ने कहा कि अफ्रीकी चीता बसाने के बारे में फैसला उचित सर्वेक्षण के बाद लिया जाएगा।न्यायालय ने कहा कि इस वन्यजीव को यहां लाने के कदम पर फैसला एनटीसीए के विवेक पर छोड़ा जाएगा।

उच्चतम न्यायालय ने अफ्रीकी चीता को भारत में उचित प्राकृतिक वास तक लाने की केंद्र को मंगलवार को अनुमति दे दी। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने यह कहते हुए एक आवेदन दायर किया था कि दुर्लभ भारतीय चीता देश में लगभग विलुप्त होने की कगार पर हैं और इसलिए इसमें नामीबिया से अफ्रीकी चीता लाने की अनुमति मांगी गयी थी।

शीर्ष अदालत ने तीन सदस्यों की एक समिति का गठन किया है जिसमें भारतीय वन्यजीव के पूर्व निदेशक रंजीत सिंह, भारतीय वन्यजीव के महानिदेशक धनंजय मोहन और पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, वन्यजीव के डीआईजी शामिल होंगे। यह समिति इस मुद्दे पर फैसला लेने में एनटीसीए का मार्गदर्शन करेगी। प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति सूर्य कांत की पीठ ने कहा कि शीर्ष अदालत परियोजना की निगरानी करेगी और समिति प्रत्येक चार माह में अपनी रिपोर्ट इसको सौंपेगी।

शीर्ष अदालत ने कहा कि अफ्रीकी चीता बसाने के बारे में फैसला उचित सर्वेक्षण के बाद लिया जाएगा। न्यायालय ने कहा कि इस वन्यजीव को यहां लाने के कदम पर फैसला एनटीसीए के विवेक पर छोड़ा जाएगा। इसने कहा कि एनटीसीए का मार्गदर्शन विशेषज्ञों की समिति करेगी जो बेहतर स्थान के लिए सर्वेक्षण करेगी।

शीर्ष अदालत के समक्ष दलील दी गई कि अफ्रीकी चीता को उचित वास तक लाने का काम प्रायोगिक तौर पर किया जाएगा ताकि यह देखा जा सके कि वे भारतीय स्थितियों के अनुकूल ढल पाते हैं या नहीं। भाषा नेहा शाहिद अनूप अनूप

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टइंडियाभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप